Published On : Sat, May 28th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

चौराहे का भिखारी निकला मोबाइल चोर, GRP ने दबोचा, 4 मामलों का खुलासा

Advertisement

नागपुर. लोहमार्ग पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महिला रेल यात्री का मोबाइल चोरी करने वाले को दबोचा. वह दिखावे के लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर सामान बेचा करता था. आरोपी का नाम बबीना, जिला झांसी, उप्र निवासी गोलू मेंडका काले (24) है. वह रेशिमबाग परिसर में रह रहा था. मैसूर, कर्नाटक निवासी शेषा पुनाराम काग (39) ट्रेन 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस से भोपाल जा रही थी.

ट्रेन नागपुर पहुंचने पर वह पानी लेने प्लेटफार्म पर उतरी. इसी दौरान भीड़ में किसी ने उनका 17,000 रुपये कीमत का मोबाइल चोरी कर लिया. उन्होंने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई. जीआरपी की क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी रिकार्डिंग जांची तो घटना के समय गोलू संदिग्ध रूप से शेषा के पास दिखाई दिया. छानबीन करने पर उसकी पहचान पुख्ता हो गई. पूछताछ करने पर उसने शेषा के मोबाइल के अन्य 3 मोबाइल चोरियों की भी कबूली दी. उसके निशानदेही पर जीआरपी ने 48,340 रुपये के 4 मोबाइल जब्त किये.

2 घंटे में दबोचा
इसी प्रकार स्टेशन के पूर्वी भाग में बुकिंग काउंटर पर ट्रेन की पूछताछ कर रही महिला यात्री का 7,000 रुपये कीमत का मोबाइल चोरी करने वाले को 2 घंटे के भीतर दबोचा गया. आरोपी का नाम बिलासपुर, छत्तीसगढ़ निवासी आकाश कुमार टंडन (30) है. माडिया, गुजरात निवासी पिंकी जितेन्द्र कोराडिया (32) द्वारा दर्ज मामले की तुरंत जांच में सीसीटीवी रिकार्डिंग आकाश मोबाइल चोरी करते दिखा. 2 घंटे के भीतर ही वह स्टेशन परिसर दिखाई दिया. तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किया मोबाइल मिल गया.

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एम. राजकुमार, अपर पुलिस अधीक्षक वैशाली शिंदे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी हेमंत शिंदे, क्राइम ब्रांच पीआई कानपिल्लेवार के मार्गदर्शन में एपीआई भिमटे, राचलवार, सहारे, मानकर, इंगले, उजवणे, पाली, भनारकर, हिंगने, सैयद, मदनकर, त्रिवेदी, और मसराम ने की.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.