Published On : Fri, Nov 4th, 2016

स्पाइसजेट ने सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 ले जाने पर लगाई रोक

Advertisement

spicejet
नई दिल्ली: स्पाइसजेट एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को कहा कि यात्रियों के हाथ में अथवा अपने सामान में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पिछले महीने विमानन नियंत्रक डीजीसीए ने परामर्श जारी करते हुए यात्रियों से कहा था कि वे विमान में यात्रा के दौरान सैमसंग ग्लैक्सी नोट 7 अपने साथ न ले जाएं।

स्पाइसजेट एयरलाइन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यात्रियों को कंपनी के किसी भी फ्लाइट में यात्रा के दौरान अपने पास अथवा अपने सामान में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एयरलाइन ने यह घोषणा डीजीसीए की ओर से 17 अक्तूबर को सभी एयरलाइंस को जारी परामर्श के मद्देनजर की है।

गौरतलब है कि कई देशों में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन की बैटरी फटने की घटना हो चुकी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस फोन को विमान में ले जाने पर रोक लगाई गई है। कई अन्य देश भी विमान में इस स्मार्टफोन को ले जाने पर प्रतिबंध लगा चुके हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.