
नागपुर: स्पाइसजेट के बंगलूरू से दिल्ली जा रहे विमान जिसमें 152 यात्री सवार थे उसकी नागपुर हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। सुबह के डेढ़ बजे यह लैंडिंग तकनीकी खराबी के कारण हुई।
विज्ञापन
विमान में सवार एक यात्री अरविंद गुगलानी ने कहा कि फ्लाइट को बंगलूरू से शुक्रवार रात के 10 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन इसने साढ़े ग्यारह बजे उड़ान भरी। रात के लगभग साढ़े बारह बजे विमान को आपात लैंडिंग के लिए नागपुर डायवर्ट किया गया।
घटना को लेकर स्पाइसजेट के अधिकारियों का कहना है कि विमान की नागपुर में आपात लैंडिंग इसलिए हुई क्योंकि उसके फ्यूल टैंक गेट में परेशानी आ गई थी।
गुगलानी ने कहा, ‘हमें सुबह के साढ़े पांच बजे तक विमान के अंदर रखा गया और बाद में हमें विमान से बाहर निकलने दिया गया। सभी यात्रियों को बाद में चाय और पोहा दिया गया।’
स्पाइजेट के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी यात्रियों को दूसरे विमान से गंतव्य स्थल भेज दिया गया। इसके लिए जेट एयरवेज के विमान को सुबह सवा नौ बजे अधिगृहीत किया गया था।
मुंबई जलभराव पर मनसे का प्रदर्शन #mumbai #barish #mns #andolan #maharashtranews #newsupdate
रामरक्षा पाठ पर उद्धव को बच्चू कडू की शुभकामनाएं #nagpurnews #bachhukadu #ramraksha...
चंद्रपुर भाजपा विवाद पर मुनगंटीवार मौन #maharashtranews #bjp #sudhirmungantiwar #vivad #chandrapur
रामरक्षा पाठ पर उद्धव ठाकरे पर निशाना #nagpurnews #politicalnews #ramraksha #path #bawankule
हाईवे लूटकांड की गैंग गिरफ्तार #maharashtranews #crime #loot #highway #newsupdate #latestnews
हिंगणा पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर छापा #nagpurnews #crime #avaidh #daru...







