Published On : Sat, Sep 5th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

बोरुजवाडा फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार पलटी

कार में सवार थे 8 लोग, एक की हालत गंभीर; हितज्योति फाउंडेशन की तत्परता से घायलों को मिली तत्काल मदद
Advertisement

बोरुजवाडा फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार पलटी

नागपुर टुडे -सावनेर, प्रतिनिधि। नागपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोरुजवाडा फ्लाईओवर के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार आठ लोगों में से ब्रिजेश ठाकुर (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नागपुर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, एमएच 48 एसी 4641 नंबर की कार तेज गति से नागपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी। बोरुजवाडा फ्लाईओवर के पास चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार पलट गई। बताया जा रहा है कि कार में क्षमता से अधिक आठ लोग सवार थे।

हितज्योति फाउंडेशन ने दिखाई तत्परता
हादसे की जानकारी मिलते ही हितज्योति फाउंडेशन की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड ने तत्काल पहल करते हुए एसडीपीओ सागर खर्डे को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस और सावनेर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

हितेश बनसोड की मदद से घायलों को बिना समय गंवाए सावनेर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। समय पर मिली सहायता के कारण घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी।

Advertisement

हादसे में ब्रिजेश ठाकुर (30), निवासी कवठा, पाटनसावंगी, जिला नागपुर गंभीर रूप से घायल हुए। सावनेर सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें आगे के उपचार के लिए नागपुर रेफर किया।

कार में सवार थे आठ लोग
प्रीतम हेकदम पंद्रम (45) – महालफकुर्डी, हर्रई, छिंदवाड़ा
हरिप्रसाद छोटेलाल उइके (45) – पटघटघानिया, हर्रई
महेश अमनसा उइके (30) – पटघटघानिया, हर्रई
श्रीराम पिल्लू उइके (35)
रेखा रमेश उइके (25) – खजरीवानी, हर्रई
यशोद जिमप्रकाश विश्वकर्मा (43) – करपर, हर्रई
शशि बघेल
ब्रिजेश ठाकुर (30)
पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों, वाहन की गति और चालक की लापरवाही समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.