Published On : Sat, Jul 20th, 2019

हसनबाग, सिद्धार्थनगर में सट्टा अड्डों पर छापा

Advertisement

नागपुर: नंदनवन और अजनी थाना अंतर्गत हसनबाग और सिद्धार्थनगर में चल रहे मटका अड्डे पर अपराध शाखा के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया. दोनों अड्डों पर कार्रवाई कर 1 लाख 90 हजार रुपए का माल जब्त किया गया.

इस कार्रवाई के दौरान अड्डा चालक इब्राहिम अकबर खान भागने में सफल हो गया. पुलिस को जानकारी मिली थी कि हसनबाग बस्ती में इब्राहिम खान नाम का व्यक्ति मटका अड्डा चलाता है. सूचना के आधार पर पुलिस ने इब्राहिम के अड्डे पर छापा मारा.

इस कार्रवाई में शेख मोसीन शेख हनीफ (32) हसनबाग, हसनशहा रहमान शहा (67) को गिरप‍तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 8,920 रुपए और 3 मोबाइल फोन जब्त किए.

इसी तरह पथक ने सिद्धार्थनगर गली नंबर 19 में शुरू नवीन प्राणहंस रामटेके (34) के अड्डे पर छापा मारा. इस कार्रवाई में नवीन के अलावा अजहरुद्दीन सिराज शेख (30) बड़ा ताजबाग, संदीपकुमार यादव (21) ज्ञानेश्वर नगर, हितेश शत्रुघ्न यादव (25) सीताबाई घाट बेसा रोड, उमेश शंकर बरडे (37) दिलीप गुलाबराव कहाते (52) अवधूत नगर, मनोज वामन ढोके (34) कौशल्यानगर, रोहितकुमार यादव (25) ज्ञानेश्वरनगर और गणेश हरिश्चंद्र करनायके (33) मनीषनगर रोड को गिरफ्तार किया. इन सभी आरोपियों के पास से नगदी, 4 मोबाइल और बाइक समेत 1 लाख 69,105 रुपए का माल जब्त किया गया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.