Published On : Fri, Jan 17th, 2020

खासदार क्रीड़ा महोत्सव : हॉकी में एकेडेमी और ईरा इंटरनेशनल जीते

Advertisement

नागपुर– खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल के दम पर नागपुर एकेडेमी और ईरा इंटरनेशनल ने खासदार क्रीड़ा महोत्सव के तहत खेले गए हॉकी टूर्नामेंट में क्रमश : बॉयज व् गर्ल्स वर्ग का खिताब जीता। अमरावती रोड स्थित विदर्भ हॉकी मैदान पर खेले गए अंडर-19 बॉयज ग्रुप के फाइनल में एकेडेमी ने किंग्स इलेवन को 6-4 से हराया। मैच में इलेवन ने तेज शुरुवात करते हुए एकेडेमी पर दबाव बनाया। इसका फायदा उसे मैच के तीसरे व् 8वे मिनट में मिला जब फव्वाद अहमद और संजय यादव ने क्रमश पहला व् दूसरा गोल कर किंग्स की बढ़त 2-0 कर दी।

इसके बाद एकेडेमी के खिलाड़ियों ने रणनीति में बदलाव करते हुए विपक्षी टीम पर पलटवार किया। कौस्तुभ ने 19वे मिनट में गोल कर एकेडेमी का खाता खोला और स्कोर को 1-2 कर दिया। इसके तुरंत बाद हर्षल ने मैदानी गोल कर एकेडेमी का स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। विशाल ने टीम के लिए 2 गोल दागे। इसके बाद हर्षल दूसरा गोल कर स्कोर को 4-2 कर दिया।

Gold Rate
June 12 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आखरी मिनटों में इलेवन ने वापसी की पूरी कोशिश की 48वे मिनट में प्रशांत और 49वे मिनट में सोफियान ने गोल कर स्कोर को 4-5 कर दिया।

लेकिन 56वे मिनट में एकेडेमी के सिद्धांत ने मैदानी गोल कर इलेवन पर 6-4 से जीत दिला दी। गर्ल्स ग्रुप में ईरा इंटरनेशनल ने रोमांचक फाइनल में पलक शर्मा द्वारा 31वे मिनट में किए गए एकमात्र गोल की बदौलत नागपुर हॉकी एकेडेमी को 1-0 से हराकर खिताब जीता। दोनों वर्गो के विजेता टीम को 25-25 हजार रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

रोहित पवार का आंदोलन केवल दिखावा ...#news #latestnews #maharashtra #maharashtranews

रोहित पवार का आंदोलन केवल दिखावा ...#news #latestnews #maharashtra #maharashtranews

कबाड़ से छात्र ने बनाई अनोखी याइक ...#news #latestnews #maharashtranews #maharashtra

कबाड़ से छात्र ने बनाई अनोखी याइक ...#news #latestnews #maharashtranews #maharashtra

कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची ...#news #crime #latestnews #maharashtra #maharashtranews

कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची ...#news #crime #latestnews #maharashtra #maharashtranews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

गोवंश तस्करी गिरोह पर पहली बार मकोका ...#crime #latestnews #nagpurnews #vidarbha #maharashtra

गोवंश तस्करी गिरोह पर पहली बार मकोका ...#crime #latestnews #nagpurnews #vidarbha #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges