नागपुर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बनी फिल्म एन इन्सिग्नीफिकेंट मेन का शुक्रवार को नागपुर में स्पेशल स्क्रीनिंग होने जा रहा है। स्क्रीनिंग के लिए आम आदमी पार्टी की नागपुर ईकाई ने बाकायदा पीवीआर सिनेमा हॉल में एक शो बुक किया है। 90 मिनट की इस फिल्म में अरविंद के जीवन संघर्ष को प्रदर्शित किया गया है। यूपीए शाषनकाल में भ्रस्टाचार के ख़िलाफ़ आंदोलन और उसके बाद दिल्ली के दो बार मुख्यमंत्री बनने की कहानी फिल्म में दर्शायी गयी है।
डॉक्यूमेंट्री के रूप में बनाई गयी इस फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया में भी लोकप्रिय रहा। आंदोलन से लेकर मुख्यमंत्री बनने के काल के दौरान करीब 650 घंटे के फ़ुटेज को एडिट कर 95 मिनट की फिल्म बनाई गयी है। खुशबु रांका और विनय शुक्ला द्वारा बनाई गई यह फिल्म कई पुरुस्कार जीत चुकी है। नागपुर में फिल्म की खास स्क्रीनिंग के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने ही ज्यादातर टिकिट बुक की है।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...




