Published On : Wed, Mar 28th, 2018

जामसांवली मंदिर में हनुमान जयंती की विशेष तैयारी

Advertisement


नागपुर: चमत्कारिक हनुमान मंदिर संस्थान, जामसांवली में हनुमान जयंती 31 मार्च को मनाई जाएगी। मंदिर कमेटी के अनुसार जयन्ती महोत्सव शनिवार के दिन आने से दर्शनार्थियों की संख्या 5 लाख के आसपास हो सकती है। दर्शनार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, ठहरने, हनुमानजी के दर्शन, महाप्रसाद की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। 30 मार्च को रात 2 बजे से हनुमानजी महाराज का रुद्राभिषेक आचार्य दिनेश्वर प्रसाद गौतम महाराज शास्त्री व संस्थान में कार्यरत पुजारियों के हस्ते होगा।

31 मार्च को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक दहीलाही कार्यक्रम सुधीर महाराज बुटे के हस्ते होगा। दोपहर 12 बजे से महाप्रसाद प्रारंभ होगा। प्रकाश व्यवस्था एवं आकर्षक साजसज्जा आकांक्षा डेकोरेशन पांढुरना की होगी। छिंदवाड़ा के कलेक्टर जे.के. जैन के मार्गदर्शन में महोत्सव सम्पन्न होगा। यह जानकारी ट्रस्ट कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं सामान्य प्रशासन समिति के प्रभारी देवराव पातुरकर और विजय धवले ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.