Published On : Sat, Apr 22nd, 2017

अनुभवों के आदान प्रदान के लिए सिविल सेवा दिवस का विशेष महत्व – विभागीय आयुक्त

Advertisement


नागपुर:
 विभागीय आयुक्त कार्यालय में शनिवार को 11वा सिविल सेवा दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम में विभागीय आयुक्त अनूप कुमार, पुलिस आयुक्त डॉ.के. व्यंकटेशम, मनपा आयुक्त श्रावण हर्डीकर, एनआइटी चेयरमैन डॉ.दीपक म्हसेकर, पोस्टमॉस्टर जनरल मरिअम्मा थॉमस, भारतीय महसूल सेवा के अधिकारी राजकुमार घोष, पुलिस उपायुक्त दीपाली मासिरकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.कादंबरी बलकवडे प्रमुख रूप से मौजूद थे.

इस दौरान विभागीय आयुक्त अनूप कुमार ने कहा की सरकार की विभिन्न योजनाओ को अमल में लाने के लिए और विचारों की आवाजाही के लिए सिविल सेवा दिवस का आयोजन यह उपयुक्त माध्यम है. उन्होंने कहा की सिविल सेवा में आने के लिए युवा पीढ़ी प्रयत्न कर रही है. सिविल सेवा दिन के अवसर पर ऐसे आयोजन से उन्हें प्रोत्साहन मिलने में मदद होगी. इसके माध्यम से युवा कर्तव्यदक्ष अधिकारी निर्माण होकर देश के विकास में मदद करेंगे. स्वच्छ भारत मशीन, डिजिटल पेमेंट, डिजिधन, जनधन योजना के जैसी विभिन्न योजना सरकार की ओर से कार्यान्वित है और सफल हो रही है.

इस दौरान पुलिस आयुक्त डॉ.के.व्यंकटेशम ने पुलिस की ओर से शुरू कि गई योजना ई-चलान इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया की शहर के नागरिको की ओर से यातायात नियमों का पालन करने की वजह से दुर्घटनाओ में कमी आयी है. महानगर पालिका की ओर से शहर में चल रही विभिन्न योजनाओ की जानकारी मनपा आयुक्त श्रवण हर्डीकर की ओर से दी गयी. इस दौरान सभी मौजूद अधिकारियों की ओर से विभिन्न विभागों की ओर से शुरू योजनाओ की जानकारी दी गयी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.