Published On : Tue, Feb 4th, 2020

कोरोना वायरस या तत्सम के प्रकोप को रोकने के लिए देश में विशेष सेल बनाई जाए-डॉ विकास महात्मे

Advertisement

राज्यसभा में की मांग


नागपुर– राज्यसभा में मंगलवार को कोरोना वायरस के फैलाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए ,राज्यसभा सांसद पद्मश्री डॉ विकास महात्मेने कोरोना जैसे श्वास संबंधी संक्रमित बीमारियों से निपटने के लिए देेश में हमेशा तैय्यार हो ऐसे एक विशेष सेेल स्थापित करने की मांग की। सांसद महात्मे ने सदन में शून्यकाल के दौरान काेराेना वायरस से संबंधित मामला उठाया और कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए अच्छे उपाय किए। हमारे देश में इस वायरस के कई संदिग्ध मरीज मिले हैं। यह वायरस तेजी से फ़ैल रहा है । इसके लिए कोई वैक्सीन भी उपलब्ध नहीं है । इन हालातों मे हमारे 130 करोड़ लोगोंको बचाना हमारे लिए एक चुनौती है ।

इन हालातों मे अंतर्राष्ट्रीय समाज और समुदाय की सहायता के लिए भारत को कुछ कदम उठाने चाहिए, जैसे कि :
1. इस बीमारी के बारे में लोगों और चिकित्सकों के बीच जागरूकता फैलाएं।

2. बड़े सामाजिक समारोहों से लोगों को परावृत्त करें ताकि यह बीमारी महामारी न बने ।

3. सभाओं और प्रदर्शनों में मास्क का मुफ्त वितरण।

Advertisement

4. आयुर्वेद जैसे विभिन्न भारतीय पारंपरिक चिकित्सा बिमारियों में बीमारी का इलाज खोजने के लिए आयुष, मंत्रालय के तहत एक विशेष कोष स्थापित करना ।

5. कोरोना वायरस के बारे में अनुसन्धान का प्रबंध करना
सवाल सिर्फ कोरोना वायरस का नहीं है बल्कि हर साल किसी न किसी नए वायरस या बीमारी का प्रकोप होता है जैसे इससे पहले निफा, स्वाइन फ़्लू इत्यादि हुए । हमारे पास इन जैसे हालातों का सामना करनेके लिए एक टीम सदैव तत्पर होनी चाहिए, जिसे आने वाले समस्या का पहले से ही अंदाजा हो,जो अपने देश में यह बीमारी न आये इसके लिए पहलेसे तैयार हो,जो अनुसन्धान के माध्यम से जल्द ही ऐसी समस्या का इलाज कर सके; उसपर नियंत्रण पा सके। एक विशेष सेल स्थापित करना चाहिए। जिसका कोरोना वायरस जैसी बीमारियों के संक्रमित मरीजो को लाभ होगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.