Published On : Wed, Jan 24th, 2018

मनपा कर्मचारियों में स्पेयर पार्टस घोटाले की दहशत

Advertisement


नागपुर: मनपा में हुए स्पेयर पार्टस घोटाले की वजह से कई अधिकारी और कर्मचारियों की सांसे फूली हुई है। मामला सामने आने के बाद महानगर पालिका कर्मचारियों में दहशत कुछ इस कदर हावी है की कईयों ने कार्यालय में आना ही बंद कर दिया है। घाट रोड स्थित मेंटेनेंस कारखाने में कई अधिकारी और कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे है।

दरअसल इन्हे डर है की घोटाले की आँच इन तक न आ जाए। वरिष्ठ नगरसेवक संदीप सहारे द्वारा कारखाना विभाग में हुए करोड़ो के भ्रस्टाचार के ख़ुलासे से बाद सहायक आयुक्त समेत पांच आरोपियों पर निलंबन की गाज पहले ही गिर चुकी है।

असीनगर जोन के सहायक आयुक्त विजय हुमने, कारखाना विभाग के यांत्रिक अभियंता राजेश गुरमुले, यांत्रिक अभियंता उज्जवल लांजेवार, वाहन निरीक्षक विक्रम मानकर और कनिष्ठ वाहन निरीक्षक मनीष कायरकर मामले में निलंबित है।

बाजार भाव से दोगुनी दर में सामान की खरीददारी का वाकया सामने आने के बाद कारखाना विभाग में खरीददारी से सम्बंधित बीते कई वर्षो की फ़ाइल खुल जाने का भय यहाँ काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को है। जिस वजह से कईयों ने मेंटेनेंस कारखाने में काम पर आना ही बंद कर दिया है। कई कर्मचारियों ने लंबी छुट्टी ले ली है जबकि कई किन्ही अन्य कारणों से काम पर नहीं आ रहे है। कर्मचारियों के काम पर नहीं आने की वजह से कारखाने का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.