Published On : Mon, Aug 3rd, 2020

Spandan Heart Institute: हॉस्पिटल में शनिवार तक 5 कर्मी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Advertisement

कर्मियों की हॉस्पिटल को लेकर कई शिकायतें

नागपुर– Covid-19 की इस महामारी ने देश में हाहाकार मचा रखा है. इस महामारी से आम लोगों के साथ साथ डॉक्टर भी संक्रमित हो रहे है. इसके साथ ही हॉस्पिटल में काम करनेवाले कर्मी और नर्सेस भी संक्रमित हो रहे है. ऐसी ही एक जानकारी सामने आयी है, जिसमें शहर के एक बड़े हॉस्पिटल में काम करनेवाली नर्सेस और सफाई कर्मी कोरोना ( Corona ) पॉजिटिव मिलने के कारण हड़कंप मच गया है. यह हॉस्पिटल धंतोली में स्थित है और इसका नाम स्पंदन हार्ट इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर ( Spandan Heart Institute And Research Centre ) है.

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

यह शहर का एक जाना-माना हॉस्पिटल है. यहां पर कुल मिलाकर शनिवार तक 5 कर्मी कोरोना (Corona) पॉजिटिव पाए गए है. जिसके कारण यहां आनेवाले मरीजों के साथ साथ प्रशासन की भी नींद उड़ चुकी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल में काम करनेवाली 3 से 4 महिला नर्सेस और एक महिला सफाई कर्मी पॉजिटिव पायी गई है. दरअसल हॉस्पिटल में एक मरीज भर्ती हुआ था, जो कोरोना (Corona) से संक्रमित था और उसी के कारण हॉस्पिटल की नर्सेस और कर्मी संक्रमित हुए. इसके बाद हॉस्पिटल की ओर से इनमे से कुछ कर्मियों से कहा गया की वे बाहर ये न बतायें की वे स्पंदन हार्ट इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (Spandan Heart Institute And Research Centre) में काम करते है.

हॉस्पिटल के ही पीड़ित कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार इसके साथ जब कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी तो बाकी कर्मियों ने हॉस्पिटल में इस समय आने से मना कर दिया तो तो जबरन उन्हें काम पर बुलाया जा रहा है. पीड़ितों ने जानकारी दी है की हॉस्पिटल में भी कर्मी कोरोना (Corona) पाए जाने के बाद भी हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से इन कर्मियों पर दबाव बनाया जा रहा है और इन्हे परेशान किया जा रहा है.

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार एक नर्स जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी हॉस्पिटल के सामने वो एक अपार्टमेंट के फ्लैट में ही रहती थी और एक नर्स जो आईजीएमसी में भर्ती हुई थी, उससे यह कहा गया था की वो मेडीकल के डॉक्टर को यह जानकारी दे की वो एक हाउसवाइफ है और वो यहां काम नहीं करती है, ऐसी भी जानकारी सामने आयी है की हॉस्पिटल के ज्यादतर कर्मी और नर्सेस हॉस्पिटल नहीं आ रही है. इनका कहना है की जब हॉस्पिटल, जो कोरोना (Corona) पॉजिटिव पाए गए है, उनकी ही जिम्मेदारी नहीं ले रहा है तो इनकी जिम्मेदारी कौन लेगा. अब सवाल यह उठता है की जो जानकारी हॉस्पिटल के कर्मियों की ओर से दी जा रही है, उसके अनुसार अगर जो पॉजिटिव पाए गए थे, उनके भर्ती होने से पहले वे कितने लोगों के संपर्क में आए होंगे और इसके बाद अगर इन कर्मियों द्वारा संक्रमण बढ़ता है, तो इसकी जिम्मेदारी स्पंदन हार्ट इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (Spandan Heart Institute And Research Centre) प्रबंधन लेगा क्या .

इस बारे में स्पंदन हार्ट इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (Spandan Heart Institute And Research Centre) के संचालक डॉ.हर्षवर्धन मार्डीकर ने जानकारी देते हुए बताया की 5 कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. सभी को बताया गया है की आपको मेडीकल में दिखाना है, इसमें से दो ने दिखाया भी है. उन्होंने बताया की हमारे हॉस्पिटल के सामने किसी भी फ्लैट में हमारे यहां की महिला नर्स जो पॉजिटिव है, वो नहीं रहती है.

हॉस्पिटल के करीब 15 से 16 कर्मियों को छुट्टी दी गई है.शुक्रवार से उन्हें छुट्टी दी गई है. लैब में हमारी ओर से ही सभी कर्मियों का टेस्ट किया गया है. किसी भी कर्मी का इलाज हम नहीं कर रहे है. 16 कर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है. जो मरीज हमारे हॉस्पिटल में था, वो पहले नेगेटिव था, ऑपरेशन के बाद वो पॉजिटिव पाया गया, उसको भी मिलने के लिए लोग आते थे. इसी वजह से शायद उस मरीज को हुआ हो. उन्होंने बताया की किसी भी कर्मचारी से यह नहीं कहा गया है की आप किसी से यह नहीं कहना की आप स्पंदन हॉस्पिटल में काम करते है.

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges