Published On : Sat, Jul 28th, 2018

दीपिका-शाहिद से पहले मैडम तुसाद में लगेगा इस सुपरस्टार का स्टेच्यू…क्रेजी हुए फैन्स

Advertisement

मैडम तुसाद म्यूजियम हमेशा ही अपनी खबरों को लेकर चर्चाओं में रहता है. हाल ही में इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड के सुपरहिट स्टार्स दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के वैक्स स्टेच्यू जल्दी मैडम तुसाद म्यूजियम में देखने को मिलेंगे.

बता दें कि दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खबर को अपने फैंस के साथ शेयर किया था. फिलहाल अब इन दोनों से पहले साउथ के एक बड़े सूपरस्टार का स्टेच्यू इस म्यूजियम में लगने जा रहा है. जी हां, हम बात कर रहे हैं महेश बाबू की.

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में महेश के स्टेच्यू का फेस नजर आ रहा है. इसके साथ ही एक आर्टिस्ट इस पर डिटेलिंग करता हुआ नजर आ रहा है. इस फोटो के सामने आते ही महेश बाबू के फैंस ने इसे जबरदस्त तरीके से शेयर करना शुरू कर दिया है. महेश बाबू के स्टेच्यू की से तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है.

बता दें कि कुछ टाइम पहले महेश ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए मैडम तुसाद में अपने स्टेच्यू बनने की खबर को फैंस के साथ शेयर किया था. इस खबर के बाद उनके फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब इस खबर के सामने आते ही कि बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के पहले महेश बाबू का वैक्स स्टेच्यू मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जाएगा, उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है.

Advertisement

मैडम तुसाद पिछले 150 वर्षो से अधिक समय से मोम के पुतले बना रहे हैं. प्रत्येक मास्टरपीस को बनने में चार महीने से अधिक का समय लगता है और 20 से ज्यादा कलाकारों की टीम इस काम में लगती है. इसका सबसे प्रसिद्ध संग्रहालय लंदन में स्थित है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.