Published On : Thu, Dec 8th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

दपूमरे नागपुर मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

Advertisement

नागपुर: द.पू.म.रे, नागपुर मंडल की राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2022 की चर्तुथ बैठक का आयोजन मनिंदर उप्‍पल, मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में की गई। बैठक में ए.के.सूर्यवंशी, अपर मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन), जी.वी. जगताप, अपर मंडल रेल प्रबंधक (तकनीकी) तथा विभिन्न विभागों के शाखाधिकारी गण/उनके प्रतिनिधि गण उपस्थित थे । संचालन समिति के सचिव एवं राजभाषा अधिकारी गौतम श्रीवास्तव ने कि या। बैठक में 30 सितंबर को समाप्त तिमाही अवधि की राजभाषा प्रगति से संबंधित विभिन्न बातों पर चर्चा एवं समीक्षा की गई।

इस अवसर मान्यवरों ने कहा कि राजभाषा में काम करना न केवल हमारा संवैधानिक दायित्व है बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है। अत: सभी शाखाधिकारी अपने-अपने विभाग में राजभाषा में किए जाने वाले कार्यों में वर्तमान लक्ष्य के स्तर को बनाए रखते हुए उत्‍तरोत्‍तर प्रगति हेतु सार्थक प्रयास करें। अपने अध्यक्षीय भाषण में मनिंदर उप्‍पल ने नागपुर मंडल में राजभाषा में हो रहे कामकाज की प्रगति पर गहरा संतोष व्यक्त किया तथा उन्होंने इसके लिए राजभाषा विभाग तथा मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा की।

साथ ही उन्होंने सभी शाखा अधिकारियों से अपील की कि नागपुर मंडल में राजभाषा में काम करने के प्रति ऐसा माहौल तैयार किया जाए कि यह एक जनआंदोलन का स्वरूप ले ले। बैठक के अंत में सचिव एवं राजभाषा अधिकारी गौतम श्रीवास्तव ने बैठक में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। तत्‍पश्‍चात अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक मनिंदर उप्‍पल की अनुमति से बैठक समाप्त हुआ।

Gold Rate
29 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,39,100/-
Gold 22 KT ₹ 1,29,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,49,700/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement