Published On : Wed, Jan 2nd, 2019

सोनी सब के ‘तेनाली रामा’ में रामा होने वाला है गिरफ्तार

Advertisement

सोनी सब के ‘तेनाली रामा’ में पंडित रामाकृष्‍णन (कृष्‍णा भारद्वाज) अपनी चतुराई और बुद्धिमानी से दर्शकों का दिल जीत रहा है। इसके आगामी ट्रैक में रामा विजयनगर छोड़ने के बाद गिरफ्तार होने वाला है क्‍योंकि उसने अष्‍टदिग्‍गज के पद के लिये बीरबल (भावेश
बालचंदानी) को चुनौती दी है।

अष्‍टदिग्‍गज के पद के लिये रामा और बीरबल के बीच कांटे की टक्‍कर हो रही है। इस बीच राजा ने यह घोषणा की है कि जो भी ‘सोने की लूट’ वाले मामले को सुलझायेगा, उसे ही यह पद दिया जायेगा। अपनी अद्भुत बुद्धिमानी का परिचय देते हुए रामा, कृष्‍णदेव राय (मानव गोहिल) को बचाने के क्रम में असली चोर तक पहुंच जाता है, लेकिन इन सबके बीच बीरबल के लिये जीत का रास्‍ता खुल जाता है। यह खबर सुनकर तथाचार्य बेहद प्रसन्‍न हो जाता है कि बीरबल ‘अष्‍टदिग्‍गज’ बनने वाला है। इसकी वजह से रामा विजयनगर छोड़कर तेनाली गांव जाने का फैसला करता है। उसके निर्णय की वजह से राजा विजयनगर में रामा के आने पर प्रतिबंध लगा देते हैं।

हालांकि, बीरबल राजा के सामने यह सच बताता है कि रामा ने जानबूझकर जीतने से पहले अपने कदम पीछे खींच लिये। इससे, राजा को अपमानित महसूस होता है वह रामा को प्रतियोगिता के नियमों का उल्‍लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार करने और दरबार में लाने का
आदेश देते हैं।

रामा के लिये क्‍या ट्विस्‍ट आने वाला है? यह सच जल्‍द ही इस शो में सामने आने वाला है। रामा का किरदार निभा रहे कृष्‍णा भारद्वाज ने कहा, ‘‘रामा हमेशा ही अपने राज्‍य की भलाई चाहता है और इसलिये, बीरबल की बुद्धिमानी और चतुराई से प्रभावित होकर, वह चाहता है कि बीरबल अष्‍टदिग्‍गज बने। रामा की भूमिका निभाकर अद्भुत महसूस हो रहा है, हर बार कुछ नया ट्विस्‍ट और टर्न आ जाता है। सभी कलाकारों के साथ शूटिंग करने में बड़ा मजा आता है और मुझे पूरी उम्‍मीद है कि दर्शकों को भी आगे आने वाला ट्रैक देखकर मजा आयेगा।’’ और अधिक जानने के लिये, देखते रहिये, ‘तेनाली रामा’, सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे केवल सोनी सब पर

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.