Published On : Sat, Apr 23rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

विहान की मदद के लिए सिटी पहुंचे सोनू, दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त है बालक

नागपुर. स्पाइनल मस्कुलर ऍट्रोफी टाइप-२ (एसएमए) नामक दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त 16 महीने के विहान अकुलवार की मदद के लिए शहरवासियों का साथ देने का आह्वान बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने किया. सभी के प्रयासों से 16 करोड़ रुपये जमा किये जा सकते हैं. विहान के लिए अब तक विविध प्लेटफार्म से करीब 4 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं.

इससे पहले सोनू ने मदद का आह्वान करने वाला वीडियो भी शेयर किया. सिटी में आये सोनू ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि इस बीमारी का उपचार बेहद महंगा है. इसके लिए झोलजेन्स्मा नामक दवाई ही कारगर है जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है. यह दवाई एक विशेष उम्र में ही दी जाती है. विहान को दवाई की तत्काल जरूरत है ताकि उसके उपचार में आसानी हो सके. विहान के पैरेंट्स ने अन्य स्रोत के साथ ही क्राउड फंडिंग का पर्याय चुना है लेकिन अब समय कम है और अधिक मदद की जरूरत है.

Gold Rate
May 04- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सोनू सूद ने विहान के पालकों के साथ संवाद साधा और तबीयत के बारे में जानकारी हासिल की. साथ ही जितनी मदद हो सकती है आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया. विहान के लिए अभिषेक बच्चन सहित कुमुद मिश्रा, रुतुराज वानखेड़े, सुमित व्यास, मराठी अभिनेत्री रसिका सुनील, शुभांगी लाटकर, टीवी कलाकार गुंजन उत्रेजा आदि ने मदद की है. वहीं अभिनेता रणवीर शौरी, मनोज बाजपेयी ने मदद के लिए आह्वान का रीट्वीट किया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement