Published On : Wed, May 12th, 2021

सोनेगाव पुलिस ने किया चोरों के गिरोह को गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: चोरों के एक गिरोह को सोनेगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 3 जगहों पर सेंध लगाने की बात कबूली. आरोपियों में वसंतराव नाईक झोपडपट्टी निवासी आजिम कदीर बेग (24), गिट्टीखदान निवासी मोहम्मद आरिफ उर्फ रंगा (18), भामटी झोपडपट्टी निवासी मोहम्मद बिस्मिल्ला उर्फ बिल्ला मोहम्मद हफीज (19) और आकाश उर्फ गोलू शंभू सिडाम (19) का समावेश है.

उनके फरार साथी आकाश उर्फ बोण्या बदलानी और दीपक बागडे की तलाश पुलिस कर रही है. 3 मई को सोनेगाव पुलिस ने चोरी का एक मामला दर्ज किया था.

इस मामले में सुराग ढूंढने के लिए पुलिस ने खबरियों को काम पर लगाया. सोमवार को जानकारी मिली की चोरी के मामले में अभियुक्त अंबाझरी तालाब परिसर में घूम रहे हैं. तुरंत पुलिस दल वहां पहुँची और चारों को शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ के दौरान उन्होंने सोनेगांव थाने के अंतर्गत सेंधमारी की 3 घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली. उनके पास से चोरी किए गए 1.75 लाख का माल बरामद किया गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.