न्यूयॉर्क: एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने अपनी शादी की सालगिरह पर पति और फिल्मकार गोल्डी बहल के लिए एक भावुक संदेश लिखा. कैंसर का इलाज करा रहीं सोनाली (43) ने इस संदेश में अपने पति को उनकी ताकत, प्यार और खुशी का जरिया बनने के लिए शुक्रिया कहा. शादी की 16वीं सालगिरह के अवसर पर सोनाली ने इंस्टाग्राम पर सोमवार देर रात एक फोटो शेयर की, जिसमें वह अपने पति गोल्डी के साथ नजर आ रही हैं.
सोनाली ने इसके साथ अपने संदेश में लिखा, “जैसे ही मैं यह संदेश लिखना शुरू करूंगी, मैं जानती हूं कि मैं इसमें वो सभी भावनाएं और विचार नहीं दर्शा पाऊंगी, जो मेरे जहन में चल रहे हैं.”
एक्ट्रेस ने लिखा, “पति. साथी. सच्चा दोस्त. मेरी ताकत. मेरे लिए, यह सब गोल्डी बहल है. शादी एक दूसरे के साथ अच्छे और बुरे समय में, बीमारी में और अच्छे स्वास्थ्य में खड़े रहने का नाम है. भगवान ही जानता है कि हमने यह साल कैसे गुजारा है.”
कैंसर अकेले की लड़ाई नहीं
सोनाली ने लिखा कि कैंसर एक इंसान के अकेले की लड़ाई नहीं है. इस बीमारी से पूरा परिवार सामना करता है. उन्होंने लिखा, “मैं इस सफर से गुजर पाई हूं, यह जानते हुए कि तुम अपनी सारी जिम्मेदारी निभाओगे. मेरी ताकत, प्यार और खुशी का जरिया बने रहने के लिए शुक्रिया. मुझे और मेरी भावनाओं को समझने के लिए शुक्रिया. मैं एक ऐसे इंसान के बारे में क्या कहूं, जो आपकी ही एक हिस्सा है. जो सिर्फ आपका है और उसके अलावा कोई और चीज मायने नहीं रखती. शादी की सालगिरह की बधाई हो गोल्डी.”
सोनाली ने साल 2002 में गोल्डी के साथ शादी की थी. दोनों का 12 साल का बेटा रणवीर है. यह भी पढ़ें: कैंसर से जंग लड़ रही सोनाली ने लिखा इमोशनल मैसेज, कहा- खुद को जबरन खुश रखना बेमानी है
कैंसर का इलाज करा रहीं सोनाली बेंद्रे को हो रही अब देखने में दिक्कत
न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे बहल का कहना है कि कीमोथेरेपी की वजह से उन्हें दिखने में थोड़ी सी दिक्कत हो रही है, जिसकी वजह से वह सहीं तरीके से किताब नहीं पढ़ पा रही. सोनाली ने शुक्रवार शाम को एक किताब के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “अब अगली बुक की अनाउंसमेंट का समय है. पिछली किताब ने थोड़ा समय लिया क्योंकि कीमोथेरेपी की वजह से मेरी आंख में अजब सी दिक्कत हो रही है और इस वजह से मैं सही तरीके से पढ़ नहीं पा रही हूं. थोड़ी सी डर गई थी लेकिन अब सब ठीक है.”
Credit: Zee News
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
ASTRO BUZZ | Weekly Talk – Episode 3 | 23–29 August Predictions
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
चीनी की महंगाई पर अनोखा आंदोलन! पेट्रोल पंप पर बांटी चीनी #SugarPrice...
चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! #sugarprices #SugarHoarding #MaharashtraNews #newsupdate





