Published On : Fri, Nov 9th, 2018

सोनाली बेंद्रे ने कैंसर के इलाज के बीच मनाई दिवाली, पति और बेटे संग बिताए खास पल

Advertisement

हैदराबाद: बॉलीवुड इंड्स्ट्री में जोर-शोर के साथ दिवाली को सेलिब्रेट किया गया. सेलेब्स ने अपने अलग अंदाज़ में अपने फैंस को दिवाली की बधाई दी. इसी कड़ी में कैंसर की बीमारी का इलाज करा रही एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं देती नज़र आईं.

मालूम हो कि सोनाली बेंद्रे इस वक्त अमेरिका में अपनी कैंसर की बीमारी का इलाज करा रही हैं. लेकिन इस बीच उन्होंने जिंदगी जीना नहीं छोड़ा है. सोनाली जितनी हिम्मत और जिंदादिली से अपनी बीमारी का सामना कर रही हैं वह देखना काबिले-तारीफ है. जिंदगी के लिए उनका जज्बा एक बार और देखने को मिला है.

दिवाली के त्योहार पर भले ही सोनाली अपने देश में नहीं थी लेकिन उन्होंने ये खास त्योहार अपने परिवार के साथ मनाया और इसकी फोटो शेयर कर अपने फैंस को खुशी का एक और मौका दिया.

सोनाली ने दिवाली की पोस्ट शेयर करते हुए अपनी ओर से फैंस को बधाई भी दी और देर से फोटो शेयर करने की वजह भी बताई.

Advertisement

सोनाली ने लिखा, ‘न्यूयॉर्क में दिवाली मुंबई की तुलना में काफी देर में होती है. इसीलिए देर से बधाई. ये एक अनोखी दिवाली थी. हमारे पास भारतीय कपड़े नहीं थे, हमने एक छोटी सी पूजा की, लेकिन ये दिल के बेहद करीब है. सभी को दिवाली की शुभकामनाएं. दिवाली का त्योहार आपके लिए बेहतर स्वास्थ्य, धन और संपदा लाए. उम्मीद है कि आप लोगों ने दिवाली अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाई होगी और उम्मीद करते हैं कि आप खुशी का हर पल अच्छे से जिएं.’

तस्वीर में सोनाली ने एक व्हाइट स्वेटर पहना हुआ है और सिर एक शॉल से ढका हुआ है. इसके साथ ही पूजा एक टेबल पर ही की गई और साथ ही भगवान को गुलाब जामुन और ड्राई फ्रूट्स से भोग लगाया गया है.

Credit:eenaduindia

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.