नागपुर: शहर के सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष घाटे को उनके कार्यो के लिए दि प्राइड ऑफ़ इंडिया भास्कर अवार्ड- 2017 से सम्मानित किया गया है। महाराष्ट्र जनर्लिस्ट फाउंडेशन पुणे की तरफ से दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को गोवा की राजधानी पणजी में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रदान किया गया। 29 मई को पणजी स्थित दीनानाथ मंगेशकर कला अकादमी में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ जिसमे गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रतापसिंग राणे,अखिल भारतीय राशनिंग असोशिएशन के उपाध्यक्ष प्रहलाद मोदी प्रमुख रूप से उपस्थित थे कर्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विकास आमटे ने की जबकि विधायक आशीष चौधरी की प्रमुख उपस्थिति में सुभाष घाटे को यह सम्मान प्रदान किया गया।
भास्कर अवार्ड 2017 प्रदान करने पर घाटे ने आयोजकों का आभार माना। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में नागपुर के अरुण टिकले,दिनेश मस्के,सागर कहाणे,संदीप चिलेकर,मंगेश सातपुते,गजू डफ,शैलेश शाहू उपस्थित थे।
KYC के नाम पर ₹7.5 लाख साफ! #NagpurNews #CyberFraud #CyberCrime #OnlineFraud #KYCScam...
मालिक नहीं मिला तो कर्मचारी पर हमला! #NagpurNews #Crime #KnifeAttack #CrimeNews #MaharashtraCrime
मंगलसूत्र और सोने की मणि चोरी के दो मामले उजागर
वर्धा में ग्राम पंचायत कर्मचारियों का जिला परिषद पर मोर्चा #vidarbhanews #wardha...
नाना पटोले का अमित शाह पर तीखा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha...
रत्नागिरी समुद्र तट पर पर्यटकों की कार फंसी #maharashtranews #ratnagiri #newsupdate #maharashtra




