Published On : Tue, Jan 13th, 2015

बेला : सामाजिक कार्यकर्ता बाबाराव वानखेड़े की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

Advertisement


ग्रामस्थों के काम के लिए जा रहे थे

संवाददाता / तुषार मुठाल

Bababhau wankhede
बेला (नागपुर)।
राष्ट्रीय महामार्ग 7 पर ब्राम्हणी रेलवे पुल पर ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. इसमें सामाजिक कार्यकर्ता बाबाराव वानखेड़े (53) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनेगांव निवासी बाबाराव वानखेड़े अपनी महिंद्रा एक्सयुवी कार क्र.एम.एच. 40- झेड-0990 से नागपुर जा रहा था. इसी दौरान विरुद्ध दिशा से आ रहे ट्रक क्र. एम.एच. 40-वाय-3819 ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में सामाजिक कार्यकर्ता बाबाराव वानखेड़े उर्फ़ प्रभाकर भाऊराव वानखेड़े की घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.

इस घटना की जानकारी ग्रामस्थों को पता चलते ही माई बार और गुलमोहर बार की तोड़फोड़ की, स्कोर्पियो जलाई तथा अन्य वाहनों की तोड़फोड़ की गयी. तोड़फोड़ की घटना की जानकारी मिलते ही राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के अधिकारी, पुलिस अधिक्षक आरतिसिंग, बेला पुलिस, बुटीबोरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. लेकिन जनता के आक्रोश के सामने सभी मजबूर हो गए.

Advertisement

गौरतलब है कि बाबाराव वानखेड़े राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिला सरचिटणीस, ग्रामपं सदस्य थे. सोनेगांव परिसर के लोगों को आर्थिक मदद, शादी के लिए मदद ऐसी उनकी दिनचर्या थी. जनता उन्हें मसीहा मानते थे. उनका सड़क दुर्घटना में निधन होने से पुरे परिसर शोक लहर फैली है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.