Published On : Fri, Jul 31st, 2020

वाड़ी के रेनबो वाइन शॉप के बाहर उड़ाई जा रही है सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Advertisement

नागपुर– कोरोना संक्रमण में अनलॉक करने के साथ ही कुछ नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत प्रशासन की ओर से दी गई है. शहर में कई जगहों पर शाम को पुलिस वैन भी गश्त करते हुए और समय के बाद शुरू दुकानों को हिदायत देते हुए और जमी भीड़ को हटने की चेतावनी देते हुए दिखाई देती है. लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना क्या कपड़ो की दुकानों, दवाई की दुकानों और बाजारों को ही करनी है , या फिर यह नियम सभी के लिए है. यह हम इसलिए कह रहे क्योंकि शराब की दुकान के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक बनाया जा रहा है और इस नियम की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है.

अमरावती रोड स्थित वाड़ी में रेनबो वाइन शॉप के बाहर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है, इनमें से कोई भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही कर रहा है, इस तस्वीर में साफ दिख रहा है. इस दुकान के बाहर लोग शराब लेने के लिए लाइन में बिल्कुल एक दूसरे से सटकर खड़े है.

मानो इन्हें किसी भी तरह के कोरोना संक्रमण की परवाह नही है. इसके साथ ही इससे यह भी पता चलता है कि इस वाइन शॉप के मालिक में सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर कितनी जागरूकता है. रेनबो वाइन शॉप संचालक और यह शराब खरीदनेवाले लोगों को न तो अपनी फिक्र है और न ही औरों की.

लेकिन एक बात और सोचनेवाली है कि यह हाईवे है, और थोड़ी ही दूरी पर पुलिस स्टेशन और दूसरी और पुलिस चौकी भी मौजूद है, बावजूद इसके इन्हें यह नजारा कैसे नही दिखा. यह सोचनेवाली बात है. यह तस्वीर और जानकारी हमे शहर के एक जागरूक एडवोकेट आशीष कटारिया ने दी है और उन्होंने उम्मीद की है कि इस तरह से नियमों की अवेलहना नही की जानी चाहिए, कोरोना के इस संक्रमण में सभी को नियमों का पालन करना चाहिए.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.