Published On : Fri, Apr 2nd, 2021

अब तक देश में 6,87,89,138 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगी

Advertisement

नागपुर– भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर खतरनाक होती दिख रही है. मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं, वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी रिकॉर्ड कोविड-19 केस दर्ज किए जा रहे हैं. कोरोना पर काबू पाने के लिए भारत सरकार टीकाकरण में जोर-शोर से लगी हुई है. सरकार की पूरी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाए.

पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 36,71,242 लोगों को कोरोनावायरस वैक्सीन लगाई गई है. इससे पहले 22 मार्च तो सबसे ज्यादा 34.28 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी. इसके साथ ही 6,87,89,138 लोगों को अब तक कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

बता दें, देश में गुरुवार से 45 साल और इससे अधिक आयु के सभी लोगों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण शुरू हो गया. टीकाकरण अभियान का दायरा और गति बढ़ाने के लिए केंद्र ने पूरे अप्रैल भर सरकारी छुट्टियों के दौरान भी सभी सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों को संचालित करने का निर्णय किया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को बृहस्पतिवार को पत्र लिखकर उनसे इसके लिए आवश्यक प्रबंध करने के लिए कहा है. मंत्रालय ने कहा, ‘‘कोविड-19 के टीकाकरण की गति और कवरेज को बढ़ाने के लिए 31 माार्च को सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद यह कदम उठाया गया है.’ मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण की प्रक्रिया की नियमित समीक्षा और निगरानी उच्चतम स्तर पर जारी है.

Advertisement

मंत्रालय ने बताया कि देश भर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के कुल 17,47,094 टीके लगाए गए और इसके साथ ही अब तक लगाए गए टीकों की कुल संख्या 6.75 करोड़ को पार कर गई.इनमें स्वास्थ्यकर्मी, अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मी, 60 साल से अधिक आयु के लोग और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 साल से अधिक आयु के लोग शामिल हैं. देश में 16 जनवरी को स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) और दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) को टीका लगाने का काम शुरू हुआ था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.