Published On : Wed, Jul 24th, 2019

एसएनडीएल ने हसनबाग में पकड़ा लाखों की बिजली चोरी

Advertisement

– जनाक्रोश को पुलिस बल ने संभाला

नागपुर: शहर की बिजली वितरण व्यवस्था संभालने वाली कंपनी एसएनडीएल ने कल मंगलवार को हसनबाग में पुलिस के सहयोग से व्यापक कार्रवाई की गई.जिसके तहत २९ स्थानों पर २८.२९ लाख की बिजली चोरी का पर्दाफाश किया।कार्रवाई के दौरान जनसमुदाय आक्रोशित हो गया था.आधा दर्जन स्थानों पर कार्रवाई करने वाले दस्ते से नागरिकों की शाब्दिक झड़प व धक्का मुक्की हो गई थी.लेकिन मुस्तैद पुलिस की वजह से एसएनडीएल की कार्रवाई को सफलता मिली।

एसएनडीएल प्रवक्ता के अनुसार नंदनवन थाना की मदद से कल हसनबाग में कार्रवाई शुरू की गई.थाना प्रशासन ने डेढ़ दर्जन अधिकारी-कर्मी की सुरक्षा एसएनडीएल दस्ते को उपलब्ध करवाई थी.दस्ते में लगभग ७ दर्जन कनेक्शन की जाँच की,जिसमें से ढाई दर्जन मामले प्रकाश में आए.अंकेक्षण करने पर उक्त पकडे गए घरों में २८.२९ लाख रूपए की बिजली चोरी की गई.जाँच में यह भी पाया गया कि कई घरों में पुराने मीटर लगे हुए हैं.

Advertisement

इन सभी पुराने मीटरों की जगह डिजिटल मीटर लगा दिया गया.दस्ते के अनुसार लिंक व न्यूट्रल को खंडित कर बिजली चोरी की जा रही थी.कुछ जगह मीटर से छेड़छाड़ की गई थी.

हसनबाग परिसर में लगभग आधा दर्जन ट्रांसफर्मर से बिजली आपूर्ति की जाती हैं.डीटीएस अंकेक्षण से जानकारी मिली की इन ट्रांसफर से लगभग ६०% बिजली चोरी हो रही हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.