Published On : Sat, Dec 24th, 2016

एसएनडीएल लकी ड्रा संपन्न, विजेताओं को २६ दिसंबर को फोन और डाक से भेजी जाएगी सूचना

Advertisement

sndl-lucky-draw
नागपुर
: एसएनडीएल कंपनी द्वारा समय पर बिजली बिल भरने वाले ग्राहकों के लिए चलाई जा रही इनामी योजना के लकी ड्रा आज शनिवार को कंप्यूटर से निकाले गए. एसएनडीएल द्वारा सितंबर महीने में सोना-चाँदी जीतो योजना तथा उसके बाद दशहरा-दीवाली धमाका योजना के तहत पूरा बिजली बिल भरने वाले ग्राहकों को इस लकी ड्रा के लिए योग्य माना गया था. सोना-चाँदी योजना की तहत एक विजेता को सोने का सिक्का तथा दस अन्य को चाँदी के सिक्के दिए जाने की जानकारी यहाँ जारी विज्ञप्ति में दी गई है.

दशहरा-दीवाली धमाका की तहत एक विजेता को एलईडी टीवी, चार-चार रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और मिक्सर-ग्राइंडर दिए जाएंगे, साथ ही आठ प्रेस मशीन और 400 एलईडी बल्ब दिए जाएंगे.

sndl-lucky-draw1
विज्ञप्ति के अनुसार दोनों योजना के विजेताओं को २६ दिसंबर को फोन एवं रजिस्टर्ड डाक के जरिए सूचित किया जाएगा. साथ ही, एसएनडीएल के सभी कार्यालयों एवं बिल कलेक्शन केन्द्रों पर भी विजेताओं के नाम की सूची लगाई जाएगी. एसएनडीएल की ओर से ग्राहकों से अपील की गई है कि उपभोक्ता अपने नजदीकी केंद्र से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

एसएनडीएल के इन योजनाओं के लकी ड्रा घोषित किए जाते समय महावितरण के मुख्य अभियंता आर जी शेख, महावितरण के अधीक्षक अभियंता (शहरी क्षेत्र) मनीष वाठ तथा सेवानिवृत न्यायधीश डब्लू वी गोगने प्रमुखता से मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.