Published On : Wed, Oct 21st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

स्नातक चुनाव की तैयारी पूरी, छह जिलों में 2,535 अधिकारी-कर्मचारी तैनात

- नागपुर में सबसे अधिक 286 मतदान दल, गडचिरोली में विशेष व्यवस्था, आयुक्त बोलीं चुनाव होगा पारदर्शी और शांतिपूर्ण
Advertisement

स्नातक चुनाव की तैयारी पूरी, छह जिलों में 2,535 अधिकारी-कर्मचारी तैनात

नागपुर: नागपुर विभाग विधान परिषद पदवीधर मतदारसंघ के आगामी चुनाव की पृष्ठभूमि में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से तैयार हो गई है। संपूर्ण विभाग के छह जिलों में मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक मतदान दलों और कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। चुनाव विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नागपुर विभाग में शासन के कुल 2,535 अधिकारी और कर्मचारी इस चुनाव के प्रत्यक्ष कामकाज के लिए नियुक्त किए गए हैं।

जिलेवार नियोजन इस प्रकार है

नागपुर जिले के लिए सबसे अधिक 246 मूल और 40 आरक्षित सहित कुल 286 मतदान दल तैयार किए गए हैं। एक दल में पांच (1+4) कर्मचारी के हिसाब से 1,430 कर्मचारियों की आवश्यकता है और उतने ही यानी 1,430 राज्य शासकीय अधिकारी व कर्मचारी उपलब्ध हुए हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार के 250 अधिकारी भी नागपुर जिले में सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।

वर्धा जिले में 41 मूल और 8 आरक्षित मिलाकर 49 दलों के लिए राज्य शासन के 245 कर्मचारी और केंद्र सरकार के 50 अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। भंडारा जिले में 35 मूल और 8 आरक्षित कुल 43 दलों के लिए 215 राज्य कर्मचारी और 45 केंद्रीय अधिकारी सज्ज हैं।

Advertisement

इसी प्रकार गोंदिया जिले में 39 मूल और 6 आरक्षित कुल 45 दलों के लिए 225 राज्य कर्मचारी और 40 केंद्रीय अधिकारी उपलब्ध हुए हैं। चंद्रपुर जिले में 58 मूल और 7 आरक्षित कुल 65 दलों के लिए 260 राज्य कर्मचारी और 65 केंद्रीय अधिकारी तैनात रहेंगे।

नक्सलग्रस्त और संवेदनशील माने जाने वाले गडचिरोली जिले में 26 मूल और 6 आरक्षित दलों के लिए राज्य शासन के 160 कर्मचारी, केंद्र सरकार के 26 अधिकारी और केंद्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के 32 अधिकारी विशेष रूप से उपलब्ध कराए गए हैं।

कुल उपलब्ध बल

संपूर्ण नागपुर विभाग में कुल 2,535 राज्य शासकीय अधिकारी, 476 केंद्र शासकीय अधिकारी और गडचिरोली जिले के लिए 32 केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम अधिकारी उपलब्ध हुए हैं।

चुनाव अत्यंत पारदर्शी, सुरक्षित और शांति से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी हो गई है, ऐसा चुनाव निर्णय अधिकारी तथा विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने बताया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.