Published On : Thu, Dec 21st, 2017

Video: एसपी नेता अबू आजमी के नागपुर विधायक निवास वाले कमरे में मिला सांप, मची खलबली

Advertisement

नागपुर: विधायकों की सुरक्षा की पोल उस वक्त खुल गई जब समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के कमरे में सांप मिला। सांप मिलने की खबर से पूरी बिल्डिंग में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना में अबू आसिम आजमी का पर्सनल असिस्टेंट सांप से बाल-बाल बचा। अबू आजमी ने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह सांप विधायक निवास के गलियारे से अबू आजमी के रूम में जा घुसा। इसके बाद हंगामा हो गया। सांप होने की खबर मिलते ही विधायक खुद को बचाने के लिए सुरक्षित जगह ढूंढते दिखे। अफरातफरी का माहौल देख तुरंत ही सांप पकड़ने वाले को मौके पर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ने में कामयाबी मिली।

इस पूरी घटना में किसी को नुकसान तो नहीं पहुंचा है लेकिन इसने विधायक निवास की सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है। बताते चलें कि इन दिनों नागपुर में महाराष्ट्र विधानसभा का शीत सत्र चल रहा है। विधायक निवास में सांप कैसे घुसा, इसकी जांच की जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.