Published On : Wed, Apr 3rd, 2019

स्मृति ईरानी के खिलाफ टिप्पणी: कांग्रेस के सहयोगी दल के नेता कवाडे गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी के खिलाफ कथित रूप से महिला विरोधी टिप्पणियां करने पर पीपुल्स रिपब्लिकन पार्टी (पीआरपी) के नेता जयदीप कवाडे को बुधवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कहा कि कवाडे को बाद में जमानत पर रिहा किया गया।पुलिस के अनुसार, कवाडे ने सोमवार को नागपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

कवाडे ने स्मृति के माथे पर बड़ी बिंदी लगाने के संदर्भ में टिप्पणियां की थीं।

Advertisement

चुनाव अधिकारी मदन सूबेदार ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लकड़गंज थाने में कवाडे के खिलाफ भादंसं की धाराओं 295ए (धर्म या धार्मिक आस्था का अपमान करके धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने वाला कृत्य करना), 500 (मानहानि), 294 (अश्लील कृत्य एवं गीत) और 171 (जी) (चुनाव के संबंध में झूठा बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया।

थाने के निरीक्षक भानुदास तिडोल्कर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि शिकायत के अनुसार, कवाडे ने एक अप्रैल की शाम को कुम्भारटोली में एक जनसभा को संबोधित किया जहां उन्होंने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा, ‘‘शिकायत के अनुसार, पुलिस ने कवाडे के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। उन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।’’ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कवाडे के खिलाफ नागपुर सीट के निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दी थी। पीआरपी महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी है। पार्टी के प्रमुख जयदीप के पिता और एमएलसी जोगेंद्र कवाडे हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.