Published On : Wed, Dec 26th, 2018

एनिमल एक्टिविस्ट पर गौ-पालकों ने किया जानलेवा हमला

Advertisement

नागपुर: मंगलवार को गांधीनगर में एक महिला एनिमल एक्टिविस्ट स्मिता मिरे के साथ परिसर के ही गाय पालनेवाले चार लोगों ने मारपीट की. जिसके बाद स्मिता ने इसकी एफआईआर अंबाझरी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिंटू यादव समेत अन्य तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसमें एक को गिरफ्तार किया गया है. स्मिता के अनुसार वह अपनी स्विफ्ट कार से गांधीनगर की तरफ जा रही थी.

आरोपी यादव के घर के सामने के टर्निंग से जाते समय सामने से एक गाडी आयी और सड़क पर ही यादव की ओर से गाय और भैसों को सड़क पर ही बाँध कर रखा जाता है. जिसके कारण सामने से आनेवाले वाहनचालक और भैसों को बचाने में स्मिता की कार का एक्सीडेंट हो गया. जिसके बाद स्मिता यादव के घर में बात करने के लिए गई. उसी समय यादव के परिवार से दो महिला ने मारपीट की तो वही अन्य व्यक्तियों ने गालीगलौच और छेड़खानी भी की. स्मिता ने बताया कि दो से तीन पहले ही उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कई वर्षो से यादव परिवार के लोग इस परिसर में गायों को पालने का काम करते है. सड़क पर ही मवेशियों को बेरहमी से बाँधने की वजह से एक तो आने जानेवालो के लिए रास्ता नहीं होता और दुर्घटना भी होने का खतरा रहता है. स्मिता के अनुसार पुलिस एफआईआर के बाद यादव के परिजन लोगों को गवाही नहीं देने के लिए धमका भी रहे है. उन्होंने बताया की यादव के परिजनों से उनकी जान को भी खतरा है.

स्मिता कई वर्षो से हजारी पहाड़ में एक एनजीओ चला रही है. जिसमें लावारिस श्वानों का इलाज किया जाता है साथ ही इसके दूसरे लावारिस जानवरों का भी इलाज किया जाता है. किसी भी तरह का डोनेशन इस संस्था को नहीं मिलता है अपने खर्च पर वे इसका संचालन करती है. उन्होंने बताया कि कई बार इस तबेले के बारे में नागपुर महानगर पालिका में शिकायत की गई है. लेकिन किसी भी अधिकारी ने अब तक कार्रवाई नहीं की है.

Advertisement

इस पुरे मामले में अंबाझरी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक भीमराव खंडाले ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है. कुछ दिन पहले एक्टिविस्ट की ओर से शिकायत करने पर आरोपियों को समझाया गया था. इस मामले में पुलिस कार्रवाई करेगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.