Published On : Wed, Jul 1st, 2020

समीत ठक्कर की शिकायत कर मामला दर्ज करने की मांग – शिवसेना की मांग

Advertisement

नागपुर- आज शिवसेना शहर समन्वयक नितिन तिवारी के साथ पदाधिकारियों ने हुडकेश्वर थाने में समीत ठक्कर नामक व्यक्ति की शिकायत कर मामला दर्ज करने की मांग की।

समीत ठक्कर नामक व्यक्ति ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्घव ठाकरे व महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री श्री आदित्य ठाकरे पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर , अपमानजनक टिप्पणी की है, जिसकी वजह से सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का प्रयास किया गया है।

शिवसेना शहर समन्वयक के साथ अनेक पदाधिकारियों ने हुडकेश्वर थानेदार वाघमारे साहब को निवेदन देकर पूरे साक्ष्य प्रस्तुत कर तुरंत मामला दर्ज करने की मांग की।

साथ में युवसेना जिला युवाधिकरी हितेश यादव, माजी नगरसेवक गणेश डोईफोड़े,अक्षय मेश्राम, आशीष हाड़गे,सलमान खान, आकाश पांडे,शहजाद शैख, गौरव शाहू ,शशिधर तिवारी इत्यादि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.