Published On : Thu, Jan 17th, 2019

अतिक्रमण के साए में चौराहे पर लगी ‘स्मार्ट सिटी टीवी’

Advertisement

स्मार्ट सिटी और मनपा प्रशासन सुस्त

नागपुर: एक ओर नागपुर महानगरपालिका प्रमुख व स्मार्ट सिटी प्रबंधन शहर को सुन्दर-सुरक्षित बनाने की कोशिश में लगा हुआ है तो वहीं इन कोशिशों को विफल करने का प्रयास किया जा रहा है. मानकापुर चौक पर स्मार्ट सिटी के तहत लगाई गई टीवी को होर्डिंग से ढक दिया गया.

सीसीटीवी कैमरे और टीवी लगाने के साथ उसकी वर्तमान स्थिति की निगरानी के लिए सम्बंधित विभाग के पास कोई व्यवस्था नहीं है. जबकि जितने भी टीवी और सीसीटीवी चौराहों आदि पर स्थापित किए गए है सभी पुलिस प्रशासन की सहमति से हुई हैं. इससे उन्हें काम करने और पड़ताल करने में काफी फायदा हो रहा है. अमूमन बड़े व प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी और स्मार्ट टीवी को होर्डिंग आदि खड़ा कर बाधित करने की कोशिश की जा रही है.

इस सन्दर्भ में सम्बंधित विभाग की चुप्पी समझ से परे है. जबकि सीसीटीवी और स्मार्ट टीवी के आसपास होर्डिंग, बैनर, पोस्टर की पाबंदी होनी चाहिए. मानकापुर का टीवी पूरी तरह दो होर्डिंग से ढका हुआ है. इस टीवी पर प्रदर्शित होने वाले संदेशों को आसानी से नहीं देखा जा सकता.

Advertisement

याद रहे कि राज्य सरकार के मार्फ़त शहर के सभी चौराहों, संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों को स्थापित किया गया है. इसके साथ ही प्रमुख चौराहों पर टीवी भी लगाए गए, जिन पर नियमित सरकारी, मनपा और यातायात विभाग से जुडी सूचनाएं प्रदर्शित की जाती हैं. उक्त सीसीटीवी में से अधिकांश सीसीटीवी चालू हालात में हैं और शेष बंद होने की जानकारी मिली हैं.

शहर में चल रहे विकासकार्यों की वजह से कई प्रमुख मार्गों के सीसीटीवी निकाले गए, जिन्हें अन्यत्र मांग के अनुरूप लगाए जा रहे हैं. नगरसेवकों ने भी अपने-अपने प्रभागों के संवेदनशील और जरूरी जगहों पर इन कैमरों को स्थापित करने की मांग स्मार्ट सिटी विभाग से की है. मनपा स्वास्थ्य विभाग भी स्वच्छ भारत अभियान के तहत अवैध कूड़ाघर पर नकेल कसने के लिए सीसीटीवी की मांग कर चुका है.

इस समस्या पर लगाम लगाने की मांग पूर्व नगरसेवक अनिल मछले,शिवसेना के नितिन तिवारी,कांग्रेस के चंदू वाकोड़कर ने की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.