Published On : Thu, Mar 30th, 2017

७ और ८ अप्रैल को नागपुर में ‘स्मार्ट सिटी शिखर संमेलन’

Advertisement

नागपूर: नागपूर महानगरपालिका की ओर से ‘स्मार्ट और सस्टेनेबल सिटी’ प्रकल्प का उद्देश लोगोंतक पहुँचाने हेतु एवं राष्ट्री परिषद और एक्झिबिशन के माध्यमसे उसका प्रसार करने हेतु नोएडा स्थित ‘इलेटस्’ टेक्नोमीडाय प्रा. लि. (Elets Technomedia Pvt. Ltd. Noida) इनके सहयोग से ७ और ८ अप्रैल को होटल ली-मेरिडियन में दो दिवसीय ‘इलेट स्मार्ट सिटी शिखर संमेलन’का आयोजन किया गया है.

शिखर संमेलनका उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इनके करकमलोंद्वारा होगा. मेयर नंदा जिचकार विशेष अतिथी के रूप में उपस्थित रहेगी. इस दो दिवसीय शिखर संमेलन में नागपूर शहर में स्मार्ट सिटी प्रकल्प के अंतर्गत चल रहे विविध कामों का स्वरूप रखा जाएगा. इस शिखर संमेलन में देश के विविध शहरों के मेयर और निगम आयुक्त सहभागी होंगे. ‘स्मार्ट सिटी प्रकल्प के तहत विविख शहरों में चल रहें कामों के बारें में माहिती का आदानप्रदान इस संमेलन में होगा. ‘स्मार्ट आयडिया’ के लिए निवेश के मामलें में नागपुर कैसे अच्छा शहर है, इस दृष्टी से शिखर संमेलन में जानकारी दी जाएगी.

यह शिखर संमेलन स्मार्ट शासन, स्मार्ट परिवहन, स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट पर्यावरण इन थीमपर आधारित है. इन विषयेंपर मार्गदर्शन करने हेतु सरकारी क्षेत्र के देशभरके विचारक, पॉलिसी मेकर, उद्योग क्षेत्र के तज्ञ और स्मार्ट सिटी प्रकल्प से संबंधित अन्य स्टेकहोल्डर्स सहभागी होंगे.
शिखर संमेलन में विविध विषयोंपर मंथन होगा. ‘डिजीटल युग में भारत की स्मार्ट सिटी’, ‘स्मार्ट शहर निर्मिती में आयओटी और आयसीटी की भूमिकाएँ’, ‘स्वच्छ भारत-वास्तव में आकार लेता हुआ एक मिशन’, ‘आंतरराष्ट्रीय स्मार्ट सिटी का अनुभव’, ‘कम किमत वाले मकान’ आदी विषयों के साथ अन्य विषयोंपर भी चर्चा होगी.

राज्य की विविध संस्थाए और प्राइव्हेट कंपनी के स्टॉल्सभी इस शिखर संमेलन में आयोजित एक्स्पों में रहेंगे. स्मार्ट सिटी के लिए चुने गए १०० शहरों में भविष्य में इस प्रकार के शिखर संमेलन आयोजित किये जाऐंगे, ऐसी जानकारी इलेटस् टेक्नोमिडिया प्रा.लि. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. रवि गुप्ता इन्होंने दी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.