Published On : Mon, Jul 16th, 2018

गडकरी के भाषण में अलग विदर्भ के लगे नारे

Advertisement

Gadkari

नागपुर : एक कार्यक्रम में आज केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी के भाषण के दौरान विदर्भवादियों ने अलग विदर्भ के नारे लगाकर हंगामा मचा दिया. पोलिस की ओर से इस दौरान आंदोलकारियों को बाहर निकाला जिसके बाद गडकरी ने आपना भाषण फिर शुरू किया. यह घटना ब्रॉडगेज मेट्रो के सामंजस्य करार के दौरान की है.

सामंजस्य करार होने के बाद गडकरी अपने संबोधन के लिए खड़े हुए. दरम्यान बैठे लोगों में से विदर्भवादियों ने उठकर विदर्भ की मांग के मारे लगाने लगे. अचानक शुरू हुई नारेबाज़ी से आयोजक भी सक्ते में आ गए.

इस दौरान गडकरी भी कुछ देर के लिए रुक गए. इसके बाद पुलिस ने नारेबाज़ी करनेवालों को बाहर निकाल दिया. गडकरी ने भाषण शुरू करते समय ऐसे उचक्के अक्सर पहुंचने की बात कहते माहौल को सामान्य बनाने की कोशिश की.

इस दौरान व्यासपीठ पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.