Published On : Tue, Sep 4th, 2018

वंडर्स ऑफ वर्ल्ड, ​​स्कॉय गार्डन, ​​अॅटमॉसफियर मे छापा

Advertisement

​​शहर से दूर इन दिनों हुक्का पार्लर का धंधा फलने-फूलने लगा है। शहर में हुक्का पार्लरों के बंद करने के पुलिस के दबाव के बाद अब संचालक इस कारोबार को शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्रों में ले जाकर शुरू कर दिए हैं। गोंडखैरी के तीन नामांकित होटलों पर पुलिस ने छापा मारा। इन होटलों में अवैध हुक्का पार्लर चल रहे थे। यहां से पुलिस दस्ते ने 27 हुक्का पॉट्स, सुंगधित तंबाकू के 22 डिब्बे व अन्य सामग्री सहित करीब 37 हजार 900 रुपए का माल जब्त किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे हुक्का पार्लर के संचालकों में खलबली मच गई है।

पुलिस के अनुसार गोंडखैरी कलमेश्वर रोड पर​​ ​​​​वंडर्स ऑफ वर्ल्ड, ​​स्कॉय गार्डन, ​​​​अॅटमॉसफियर नामक होटलों में अवैध हुक्का पार्लर चलने की गुप्त जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक राकेश ओला को मिली थी। ओला ने इसके बारे में अपर पुलिस अधीक्षक मोनिका राऊत को कार्रवाई करने का आदेश दिया। राउत के मार्गदर्शन में डीवाईएसपी विक्रम कदम ने ​​शनिवार को फिल्मी स्टाइल में छापा मारा। होटल अॅटमॉसफियर से उसके मालिक राजा खान उर्फ मोहम्मद असलम खान, अंशुमन डैनियल तथा अन्य 10 अारोपियों को गिरफ्तार किया गया है। होटल वंडर्स ऑफ वर्ल्ड से उसके मालिक राहुल विनोद कटावर, गौरव धनराजानी व अन्य 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

होटल स्कॉय गार्डन में पुलिस ने छापा मारकर वहां के मालिक विनय व अन्य 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों होटलों में एक ही समय पर अलग-अलग दस्ते बनाकर कार्रवाई की, जिससे तीनों कार्रवाई में पुलिस को सफलता मिली। डीवाईएसपी विक्रम कदम, एपीआई धर्मेंद्र जोशी, पीएसआई गजानन तेलरांधे, पीएसआई प्रवीण सोनोने, शेषराव राठोड़, लखन महाजन, रत्नाकर ठाकरे, अब्दुल राजीक शेख, पुुरुषोत्तम काकडे, सुनील ठोंबरे, नंदकिशोर मेश्राम, मोहन वाघमारे ने कार्रवाई में सहयाेग किया। बता दें कि पुलिस ने पिछले कुछ दिनों से शहर में चल रहे अवैध व्यवसायों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है जिससे शहर से दूर जाकर ये व्यवसाय फल-फूल रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.