Published On : Tue, Jan 8th, 2019

एसजेएएन टूर्नामेंट में 10 जनवरी से खेले जाएंगे 18 मैच

Advertisement

नागपुर- एसजेएएन ( स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ नागपुर ) 21वें इंटर-प्रेस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2019 का आयोजन 10 जनवरी से होगा. यह टूर्नामेंट का 21वां साल है.

इसमें एसजेएएन की 8 टीम शामिल होगी. इनमें दैनिक भास्कर, सकाल, लोकसत्ता, पुण्यनगरी, हितवाद, तरुण भारत, लोकमत और टाइम्स ऑफ़ इंडिया की टीमें होगी. मंगलवार को एसजेएएन में सभी टीमों को टी-शर्ट दी गई.

इस दौरान ओसीडब्ल्यू के चेयरमैन एन.पी. सिंह, एनडीबीए के सचिव मंगेश काशीकर, देवेंद्र दस्तूरे समेत एसजेएएन के अध्यक्ष किशोर बागड़े मौजूद थे. 10 तारीख से शुरू होनेवाले इस टूर्नामेंट का 25 जनवरी को फाइनल होगा. इसमें 18 मैचेस खेले जाएंगे. इस दौरान किशोर बागड़े ने कहा कि इस बार विजेता टीम को 21 हजार और 18 हजार पुरस्कार दिया जाएगा.

इस टूर्नामेंट का मुख्य आयोजक ओसीडब्ल्यू है. बागड़े ने कहा कि इसके सफल आयोजन में सभी का सहयोग रहा है. इस दौरान मौजूद काशीकर ने बताया कि भले ही वे बैडमिंटन से जुड़े हुए हैं, लेकिन उनकी संस्था सभी खेलों का आयोजन करती रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.