Published On : Mon, Apr 27th, 2015

अकोला : शहर जलापूर्ति के लिए शीघ्र लगेंगे छह पंप

Advertisement


ग्रीष्म में होगी नगरवासियों को सुचारू जलापूर्ति

अकोला। अकोला शहर को जलापूर्ति करनेवाले महान पंपिंग स्टेशन पर जलापूर्ति के लिए लगाई गई यंत्रणा काफी पुरानी होने पंपिंग मोटरों का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बावजूद मरम्मत कर उन्हें चलाने के कारण शहर के लिए विधायक गोवर्धन शर्मा व विधायक रणधीर सावरकर के प्रयासों से मंजूर 1 करोड 66 लाख की राशि में से 16 लाख 40 हजार की पहली किश्त का धनादेश जीवन प्राधिकरण को मंगलवार को दिया  जाएगा. जिससे गर्मी के दिनों में जल किल्लत से बच पाना संभव हो सकेगा.

अकोला को जलापूर्ति करने वाले महान बांध की पंपिंग मशीनों में बार-बार आनेवाली तकनीकी दिक्कत से जलापूर्ति की जाती है. ऐसे में कम पानी तथा गर्मी के कारण जल किल्लत न हो उद्देश्य को ध्यान में रखकर विधायक गोवर्धन शर्मा व विधायक रणधीर सावरकर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पंपिंग के लिए 6 नए मोटर पंप बैठाने हेतु 1 करोड 66 लाख रूपए मंजूर करने की मांग की थी. फलस्वरूप जलसंपदा सचिव राजेशकुमार एवं जलापूर्ति मंत्री बबनराव लोणीकर ने निधि मंजूर की थी.

अब आगामी 28 अप्रैल को पहली किश्त के रूप में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के लिए 16 लाख 40 हजार का धनादेश जारी किया जाएगा. प्राधिकरण के लिए 16 लाख 40 हजार का धनादेश जारी किया जाएगा. ताकि ई-टेंडरिंग के माध्यम से पंपों की आपुर्ति सुनिश्चित कर 15 दिन के भीतर नए पंप बैठाए जा सकेंगे. मनपा आयुक्त सोमनाथ शेटे ने भी सकारात्मक रूख अपनाते हुए मजीप्रा के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए है.

Horizontal Drilling by OCW

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.