Published On : Tue, Jan 15th, 2019

महाराष्ट्र में 60 लोगों से भरी नाव नर्मदा नदी में डूबी, 6 की मौत, कई लापता

Advertisement

नंदुरबार: महाराष्ट्र में मकर सक्रांति पर एक बड़ा हादसा हुआ है. नंदुरबार जिले में मंगलवार को नर्मदा नदी में एक नाव डूब जाने से छह लोगों की मौत हो गई.

एक अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 36 लोगों को बचाया गया है और उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नाव पर करीब 60 लोग सवार थे. गहरी नदी में लापता कई लोगों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर खोज अभियान जारी है.

Gold Rate
Feb 27th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,600/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,400/-
Silver/Kg ₹ 2,71,700 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस ने बताया कि मृतक उत्तर महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल जिला में नदी तट पर स्थित गांवों के निवासी थे. अधिकारी ने बताया कि नाव पर करीब 60 लोग सवार थे. वे लोग मकर सक्रांति के अवसर पर पूजा अर्चना करने जा रहे थे, तभी नाव पलट गई. अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य जारी है.

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि नाव पर उसकी क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिस वजह से यह दुर्घटना हुई.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement