Published On : Thu, May 24th, 2018

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 6 सीटों पर नतीजे आज, मतगणना जारी

Advertisement

Voting-EVM-Machin

मुंबई: महाराष्ट्र विधान परिषद की 6 सीटों के लिए चुनाव परिणाम आज (24 मई) आएंगे। इन सीटों पर 21 मई को डाले गए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। मतगणना शुरू होते ही सबकी नजरें उस्मानाबाद-बीड-लातूर सीट पर टिकी हुई हैं। इस सीट पर बीजेपी की तरफ से महिला बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे और एनसीपी की तरफ से धनंजय मुंडे के बीच मुकाबला है। धनंजय मुंडे परिषद में विपक्ष के नेता हैं साथ ही बीजेपी उम्मीदवार पंकजा मुंडे के करीबी रिश्तेदार भी हैं।

किन-किन सीटों के लिए मतगणना

1. नासिक 2. परभणी-हिंगोली 3. उस्मानाबाद-लातूर-बीड 4. अमरावती 5. रायगड-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग 6. वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली हैं।

गौरतलब है कि ये चुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि NCP के तीन, बीजेपी के दो और कांग्रेस के एक सदस्य का कार्यकाल 21 जून को पूरा हो रहा है। महाराष्ट्र विधान परिषद में कुल 78 सीटें हैं। इसमें NCP के 23 सदस्य हैं। कांग्रेस के 19, बीजेपी के 18, शिवसेना के 9, पीआरपी और लोकभारती के एक-एक सदस्य हैं। विधान परिषद में विपक्ष का बहुमत होने के कारण सभापति पद NCP और उपसभापति पद कांग्रेस के पास है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक NCP के कोंकण ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र के विधायक निरंजन डावखरे बीजेपी में शामिल होंगे। आज महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में निरंजन बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने बुधवार को महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ ही पार्टी भी छोड़ दी थी। वहीं NCP ने दावा किया है दावखरे को पार्टी की प्रदेश यूनिट के प्रमुख जयंत पाटिल के निर्देश पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया था।

निरंजन डावखरे के पिता दिवंगत वसंत डावखरे ठाणे-पालघर क्षेत्र में NCP के वरिष्ठ नेता थे। वो करीब 18 साल तक विधान परिषद के उप सभापति के पद पर भी रहे। दावखरे ने बुधवार को परिषद के सभापति रामराजे नाइक निंबाल्कर से मिलकर इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म होने वाला था।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.