Published On : Sat, May 1st, 2021

सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज

Advertisement

बिहार के सीवान लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे सैयद शहाबुद्दीन का निधन हो गया है. वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. कोरोना संक्रमित होने के बाद शहाबुद्दीन को दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शनिवार को उपचार के दौरान शहाबुद्दीन का निधन हो गया. हत्या के मामले में सजायाफ्ता शहाबुद्दीन दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे.

तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बाहुबली नेता के निधन की पुष्टि की है. तिहाड़ के डीजी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित शहाबुद्दीन को 20 अप्रैल के दिन उपचार के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल की ओर से शहाबुद्दीन की मौत की सूचना मिली है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शहाबुद्दीन के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना संक्रमण के कारण असमय निधन की दुखद खबर पीड़ादायक है. ईश्वर उनको जन्नत में जगह दें और परिवार, शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इससे पहले तिहाड़ जेल प्रशासन ने शहाबुद्दीन के निधन की खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि डीडीयू अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. तिहाड़ जेल प्रशासन ने हत्या के मामले में सजायाफ्ता शहाबुद्दीन के निधन की खबरों को अफवाह बताया था. बता दें कि शहाबुद्दीन की गिनती कभी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी नेताओं में होती थी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.