Published On : Thu, Feb 14th, 2019

बाबासाहेब के जीवन से संबंधित स्थलों का दर्शन करवानेवाली समानता एक्सप्रेस को रामदास आठवले ने दिखाई हरी झंडी

Advertisement

नागपुर: गुरुवार को नागपुर रेलवे स्टेशन पर समानता एक्सप्रेस को केंद्रीय सामाजिक अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने हरी झंडी दिखाई. इस दौरान मध्य रेलवे मंडल के रेल प्रबंधक सोमेश कुमार, विधायक गिरीश व्यास,मिलिंद माने, मंडल सुरक्षा आयुक्त ज्योतिकुमार सतीजा मौजूद थे. महापरिनिर्वान दिवस के दिन आईआरसीटीसी ने समानता एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की थी. यह गाड़ी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन से संबंधित धर्मस्थलों के दर्शन यात्रियों को करानेवाली है. 14 फरवरी को यह गाड़ी नागपुर स्टेशन से सफर के लिए निकली.

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा पूरे जीवनभर किए गए महान कार्यों को ध्यान में रखते हुए उनके सम्मान में स्पेशल पर्यटन गाड़ी संचालन करने का निर्णय लिया है. 10 दिन तक यह गाड़ी डॉ. आंबेडकर के जीवन से संबंधित स्थलों से गुजरेगी. इसमें महू ( इंदौर), बोधगया, कुशीनगर, लुंबिनी (नेपाल), सारनाथ में दर्शन कराते हुए वापिस नागपुर लौटेगी. बस या अन्य वाहनों से स्टेशन से उन जगहों पर ले जाने की व्यवस्था भी की गई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.