Published On : Mon, Sep 19th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

साहब, उद्धव ठाकरे को अपने साथ में ले तो मुस्कुराए ‘राज’

Advertisement

– मनसे कार्यकर्ताओं ने राज ठाकरे से की गुजारिश

नागपुर – उद्धव ठाकरे एक अच्छे मुख्यमंत्री थे. उनका कार्यकाल भी अच्छा रहा। उन्हें अपने साथ में ले, जिले के कुछ मनसे कार्यकर्ताओं ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से गुहार लगाई तो राज ठाकरे ने इस सुझाव पर मुस्कुराए। राज ठाकरे ने जिले के बारह विधानसभा क्षेत्रों के शाखा प्रमुखों और कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की. उन्होंने व्यक्तिगत रूप से निर्वाचन क्षेत्र की कठिनाइयों के साथ-साथ सुझावों को सुना,इससे पहली दफा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया.

खासकर रविवार को अवकाश के कारण रवि भवन में अजीब सी शांति रहती हैं,इसी दौरान राज ठाकरे ने शहर के पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, मध्य, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों के सावनेर, रामटेक, कटोल, उमरेड, हिंगना, कामठी निर्वाचन क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से सीधी चर्चा की.

शुरुआत में उन्होंने शहर के छह निर्वाचन क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से एक के बाद एक चर्चा की. इसके बाद उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के छह निर्वाचन क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से बातचीत की. जिले के कई अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को अपने साथ में लेने का सुझाव दिया तो फिर उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को आगे बढ़ाने में आने वाली दिक्कतों के बारे में पूछा. निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया।

Advertisement

राज ठाकरे ने यह सवाल भी उठाया कि वह समस्या को दूर करने के लिए क्या करते हैं। उन्होंने शहर के छह निर्वाचन क्षेत्रों के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मनपा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की. उन्होंने निर्देश दिए कि चूंकि मनपा चुनाव में अभी तीन महीने और हैं, इसलिए अभी से जोर-शोर से काम शुरू कर दें. उन्होंने शहर के कार्यकर्ताओं से कहा कि मनपा चुनाव एक बड़ा अवसर है,पक्ष की मजबूती के लिए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.