Published On : Fri, Oct 5th, 2018

Video : भाई टोनी के गाने पर नेहा कक्कड़ ने किया धमाकेदार डांस

Advertisement

बॉलीवुड में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की पहचान उन सिंगर्स में होती है जिन्होंने छोटी उम्र से ही स्ट्रगल करना शुरू कर दिया था. किसी समय में जागरण में गाना गाने वाली नेहा कक्कड़ को आज फिल्म इंडस्ट्री में बड़े-बड़े स्टार्स के लिए गाने का मौका मिलता है. सुनिधि चौहान और श्रेया घोषाल के बाद नेहा कक्कड़ को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. हालांकि उनके फैन्स उन्हें अभी तक सिंगर और इंडियन आइडिल के जज के रूप में देख रहे हैं लेकिन शायद कम ही लोग जानते हैं नेहा डांस भी कमाल का करती हैं.

इन दिनों नेहा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रहा है. इस वीडियो में नेहा अपने भाई टोनी कक्कड़ (Toni kakkar) के गाने ‘लूडो (Ludo)’ पर गजब डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में नेहा के साथ कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस (Melvin Louis) भी नजर आ रहे हैं. मैरून कलर के आउटफीट में नेहा काफी क्यूट लग रही हैं और डांस भी कमाल का रह रही हैं.

इस वीडियो को अभी तक 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. नेहा ने कहा कि वे पहली बार डांस फ्लोर पर उतरी हैं लेकिन उन्हें देखक कोई नहीं कह सकता है कि वे पहली बार डांस कर रही हैं. नेहा डांस में मेल्विन को कड़ा मुकाबला देती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को 2 अक्टूबर को अपलोड किया गया था. वहीं अगर टोनी कक्कड़ के गाने लूडो की बात करें तो इसे अभी तक 16 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Advertisement

नेहा काला चश्मा, दिलबर दिलबर और लड़की ब्यूटीफुल जैसे गानो में अपनी आवाज दे चुकी हैं. इन दिनों नेहा इंडियन आइडल 10 के जज के रूप में नजर आ रही हैं.

Credit: India.com

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.