Published On : Tue, Feb 25th, 2020

सिंधु प्रीमियम क्रिकेट लीग :किंग्स 11 विजयी ।होकर मोटवानी कप के विजेता रहे।

Advertisement

नागपुर,: पूज्य लकडगंज सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित सिंधु प्रीमियर क्रिकेट लीग मोटवानी कप का आयोजन 17 से 19 फरवरी को सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान किया गया पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि सेमी फाइनल मे किग्स11 ने एस बी11 को हराया व दुसरे सेमीफाइनल मे सिंधु सुपर किंग्स ने सिंध टाइगर्स को हराया ।

पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप पंजवानी और महेश ग्वालानी के अनुसार फाइनल मे किंग्स 11 ने सिंधु सुपर किंग्स को हराया ।इस प्रकार पुज्य लकडगंज सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित सिंधु प्रीमियर लीग मोटवानी कप के विजेता किंग्स 11 रहे।फाइनल मे सिंधु सुपर किंग्स ने 73 रन बनाए जो कि किंग्स 11 ने 6 ओवर मे ही बिना विकेट खोये बना लिए।इस प्रकार किंग्स 11 ने फाइनल 10 विकेट से जीता।फाइनल के मॅन आफ दि सीरीज व बेस्ट बैट्समैन तरूण मेठाई व बेस्ट बाॅलर तनमेश पंजवानी रहे।’

इस कार्यक्रम मे महिलाओं का , बच्चों का व सीनियर्स का मैच भी हुआ । सिंधु प्रीमियम लीग के संयोजक मनोज भोजवानी व सह संयोजक सुनील जग्यासी व पप्पू बजाज थे ।पुज्य लकडगंज सिंधी पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप पंजवानी महासचिव महेश ग्वालानी व कार्यक्रम के मेंटोर हरीश मोटवानी के अलावा समस्त कार्यकारिणी ने इस कार्यक्रम के सफलतार्थ अथक मेहनत की ।

Advertisement

पुरस्कार वितरण सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान पर किया गया ,प्रमुखता से नगर सेवक बाल्या बोरकर, राजेश छाबरानी , गिरधर ग्वालानी ,विजय ग्वालानी, हरीश छाबरानी, उपस्तिथ थे।मंच संचालन महेश ग्वालानी ने किया ।आभार प्रदर्शन मनोज भोजवानी ने किया। भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी परिवार उपस्तिथ थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.