
नागपुर: तमिलनाडु के राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित ने नगर के विभिन धार्मिक सामाजिक ,व्यापारिक और रेलवे से जुड़े प्रताप मोटवानी को विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र का अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मोटवानी ने रविवार को श्री बनवारीलाल पुरोहित को नागपुर आने पर उनके निवासस्थान पर भेंट की । श्री पुरोहित ने बताया कि चेन्नई में उन्हें इसकी जानकारी मिल गयी थी। उन्होंने खुशी जाहिर कर इस नए पद पर सफलता और उज्जवल मय भविष्य की कामना की ,मोटवानी ने श्री पुरोहितजी को बताया ,विश्व सिंधी सेवा संगम की विश्व मे 28 स्थानों और देश में 26 राज्यो में शाखाएं है।।संस्था द्वारा पूरे विश्व के सिंधी समाज को जोड़ना, सिन्धियत का प्रचार करना, सभी सिंधी परिवार में सिंधी भाषा मे बात करना और बच्चों को सिंधी में बात करने हेतु जागरूक करना, सिंधीयो के राजनीतिक अधिकार, उच्च शिक्षा हेतु तथा देश विदेश के सिंधीयो को एकजुट करना मुख्य उद्देश्य है।संस्था के संस्थापक गोपाल सजनानी, अन्तराष्ट्रीय अध्यक्ष लाइन डॉ राजू मनवानी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप
थारवानी इसके लिए अथक परिश्रम कर रहे है।श्री पुरोहितजी का बुके देकर और शाल पहिना कर सत्कार किया गया इस अवसर पर हितवाद प्रेस के एडिटर श्री राजेन्द्रजी पुरोहित भी उपस्तिथ थे। विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी, महाराष्ट्र मेडिकल कौंसिल के उपाध्यक्ष और वी एस एस के राष्ट्रीय मेडिको चीफ डॉ विन्की रुघवानी, सिंधी हिंदी विद्या समिति के अध्यक्ष हरीश बाखरुजी, वी एस एस के वरिष्ठ सलाहकार और चेयर पर्सन दादा विजय केवलरामनी, महाराष्ट्र के सचिव नरेश जुम्मानी, विदर्भ के उपाध्यक्ष कैलाश केवलरामनी, नागपुर के महासचिव महेश ग्वालानी ने किया।।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha
MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult
पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...







