Published On : Thu, Jul 12th, 2018

सड़कों पर बह रहे गटर के पानी से खामला सिंधी कॉलोनी के नागरिक हुए परेशान

Advertisement

नागपुर : खामला सिंधी कॉलोनी में जब से नागपुर में लगातार बारिश हुई है. तब से लेकर आज तक खामला सिंधी कॉलोनी में जगह-जगह पर गटर का पानी सड़कों पर निकला हुआ है और प्रशासन सिर्फ कोशिश ही कर रहा है.

नगरसेवकों के पास सिंधी कॉलोनी के लिए समय नहीं है. और नगरसेवक कह रहे हैं कि यह सभी लाइन पुरानी हो चुकी है और तो और कई घरों का निर्माणकार्य शुरू है.

जिसके कारण वह लोग भी गड्ढों का पानी गटर लाइन में ही छोड़ रहे हैं प्रशासन नोटिस तो दे रहा है पर किसी भी तरह की कारवाई नहीं की जा रही हैं.

ऐसे में जब यहां के कर्मचारी उन्हें समझाने जाते हैं तब लोग कर्मचारियों के साथ गाली गलोच करते हैं. इस कारण परिसर के नागरिक परेशान हो चुके हैं,नागरिकों का रोड पर चलना भी मुश्किल हो गया है क्योकि पूरा परिसर बदबू से बेहाल है.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.