Published On : Mon, Mar 19th, 2018

झूलेलाल महोत्सव (चेट्रीचंड्र) के शुभ अवसर पर खामला में सिंधी मधुर भक्ति गीतों की बहार

Advertisement


नागपुर: श्री उदासी दरबार में विनोद जेठानी व पूज्य सिंधी पंचायत महिला मंडल खामला और पूज्य सिंधी पंचायत खामला द्वारा आयोजित झूलेलाल जयंती के शुभ अवसर पर सुरेश जग्यासी व राजू सावलानी व खामला के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही. सुरेश जग्यासी ने झूलेलाल जयंती पर अपने विचार व्यक्त किए और महिला मंडल खामला के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की.

संजय उदासी व उनकी टीम द्वारा झूलेलाल साईं के मधुर गीत गाए गए और खामलावासी उत्साह के साथ झूमें नाचे. ”हाँ मां सिंधी आया”, ”जें कों चवंदों जय झूलेलाल, “लगी खामला में आहे धमाल”, “उहो हथ मथें करें” आदि गीतों का सभी ने आनंद लिया .

पूज्य सिंधी पंचायत महिला मंडल खामला की अध्यक्ष डॉ. पुष्पा उदासी व मंडल के सभी पदाधिकारियों ने इस कार्य को सफल बनाने के लिए प्रयास किया. विनोद जेठानी का पुष्पगुच्छ देकर आभार प्रर्दशन किया.


विनीता चेनानी, पूजा शर्मा, मधु आहुजा, कान्ता रेवतानी, मानसी जेठानी, राखी रामचंदानी, भारती बालानी, संगीता मंघनानी, लता भाग्या, वंदना लालवानी, रानी थदानी, मीना आहुजा, मीना गाजरानी, कविता धामेचा, दिक्शा छत्तानी, निशा चावला, मनीषा बेलानी, राजु मंछानी, अनिल गाजरानी, मोहन चावला, धनश्याम रामचंदानी, मनोज परसवानी, उत्तम गलानी, मनोहर परसवानी, अशोक जेठानी, आनंदराम आसुदानी, प्रशांत नवनागे, गौरव लधानी, दिपक बालानी, व एस कुमार म्यूजिक की टिम का इस दौरान विशेष योगदान रहा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.