Published On : Thu, Jul 29th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

जीएसटी और आयकर कानून में व्यापारियों के लिए सरलीकरण करे: अश्विन मेहाड़िया

NVCC का प्रतिनिधीमंडल का जीएसटी और आयकर कानून के सरलीकरण के लिए राज्य वित्त मंत्री से मिला

दि. 29 जुलाई 2021 को राज्यसभा सांसद पद्मश्री डाॅ. विकासजी महात्मे के नेतृत्व नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स ने प्रतिनिधी दल में अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया, उपाध्यक्ष श्री फारूकभाई अकबानी, अॅड. श्री संजय के. अग्रवाल व चेंबर की अप्रत्यक्ष कर समिती के संयोजक सी.ए. श्री रितेश मेहता ने दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के राज्यमंत्री डाॅ. श्री भागवतजी कृष्णराव कराड से मुलाकात कर जी.एस.टी. एवं आयकर की समस्यों हेतु ज्ञापन दिया।

Gold Rate
May 14- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 159,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,70,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया ने सर्वप्रथम डाॅ. श्री भागवतजी कराड को दुपट्टा पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पद पर उनकी नियुक्ती होने के लिये हार्दिक अभिनंदन किया। पद्मश्री डाॅ. विकासजी महात्मे ने चेंबर का परिचय कराते डाॅ श्री भागवतजी कराड को बताया कि एन.वी.सी.सी. विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करती है तथा व्यापारिक हितों के लिए सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के साथ समन्वय बनाकर व्यापारियों की समस्याओं का हल कराने का कार्य करती है।

श्री अश्विन मेहाड़िया ने डाॅ. श्री भागवतजी कृष्णराव कराड के साथ विस्तृत चर्चा में को आयकर के अनुपालन हेतु बनाई गयी नई वेबसाइट की समस्याओं तथा TCS व TDS के प्रावधानों में किए गए बदलावों के कारण करदाताओं को आ रही परेशानियों से अवगत कराया।

चेंबर के उपाध्यक्ष श्री फारूकभाई अकबानी ने डाॅ. कराडजी को जी.एस.टी. में टैक्स की दरों को कम करने, QRMP योजना को QRQP में बदलने का निवेदन किया तथा ITC Credit लेने में करदाताओं को आ रही समस्याओं की जानकारी दी।

चेंबर के उपाध्यक्ष श्री संजय के अग्रवाल ने जी.एस.टी. की अभय योजना के अंतर्गत जिन करदाताओं का जी.एस.टी. रजिस्टेªशन रद्द हो चुका है उन्हें जी.एस.टी. विभाग द्वारा रियायत देते हुये उनका रजिस्ट्रेशन पुनः सुचारू करने भी निवेदन किया।

चेंबर की अप्रत्यक्ष कर समिती के संयोजक सी.ए. श्री रितेश मेहता ने डाॅ. कराडजी से जी.एस.टी. की धारा 16(4) के तहत करदाताओं पर की जाने वाली कार्यवाही पर हस्तक्षेप करने का विशेष रूप से आग्रह किया।

डाॅ. श्री भागवतजी कराड ने चेंबर के प्रतिनिधी मंडल के साथ विस्तृत चर्चा में व्यापारियों की आयकर एवं जी.एस.टी. संबंधी समस्याओं को ध्यान से सुनने के बाद कहा कि चेंबर द्वारा दिए गए ज्ञापन पर जी.एस.टी. काउंसिल के अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। उन्होंने चेंबर के पदाधिकारियों को पुनः चर्चा करने के लिये उनके कार्यालय में आमंत्रित किया।

अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया ने डाॅ. श्री भागवतजी कराड को विदर्भ के व्यापारियों के साथ चर्चा करने हेतु चेंबर में आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। चेंबर के प्रतिनिधी मंडल ने GST Policy Wing के अधिकारियों से भी मुलाकात कर जी.एस.टी. की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सहसचिव श्री उमेश पटेल ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement