Published On : Fri, Sep 23rd, 2016

शिवसैनिकों ने किया राष्ट्रीय महामार्ग के अधिकारी का घेराव

Advertisement

shivsena-workers

नागपुर: गुरुवार को नागपुर शहर शिवसेना जिलाप्रमुख सतीश हरडे एवं उपशहर प्रमुख रविनिश पांडे उर्फ़ चिंटू महाराज के नेतृत्व में राष्ट्रीय महामार्ग के प्रकल्प अधिकारी मिश्रा का घेराव कर बदहाल राष्ट्रीय महामार्ग को सुधारने एवं इस अति ख़राब महामार्ग के कारण स्थानीय रहवासी मृतक चंद्रकांत पाठक के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग की. साथ ही मिश्रा को चेतावनी दी कि जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो शिवसेना तीव्र आंदोलन करेंगी और इससे होने वाली नुकसान के जिम्मेदार राष्ट्रीय महामार्ग की नागपुर स्थित विभागीय कार्यालय की होंगी.

पांडे ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय महामार्ग के प्रकल्प अधिकारी मिश्रा को ज्ञापन देकर जानकारी दी गई कि पुराना पारडी नाका चौक से कलमना मार्केट रोड (रिंग रोड) में गड्ढों की संख्या गिनने लायक नहीं है, इस मार्ग को अविलंब सम्पूर्ण मार्ग को सुधार जाये एवं इसी जर्जर मार्ग में विगत दिनों एक ट्रक ने गड्ढे बचाने के चक्कर में स्थानीय रहवासी चंद्रकांत पाठक का दुर्घटना हो गया था, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई. इसलिए उनके परिवार को राष्ट्रीय महामार्ग कार्यालय के नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाए. अन्यथा उक्त दोनों मांग समय पर न पूरा करने पर शहर शिवसेना तीव्र आंदोलन करेंगी. इस आंदोलन से होने वाले नुकसान की सम्पूर्ण जिम्मेदारी राष्ट्रीय महामार्ग के स्थानीय कार्यालय प्रबंधन की होंगी.

शिवसेना के उग्र तेवर को देखते हुए प्रकल्प अधिकारी मिश्रा ने उक्त रास्ते का निर्माण दो दिन के अंदर किसी भी हालत में शुरू करने के लिए आश्वस्त किया और मृतक पाठक के परिजन को जल्द ही मुआवजा भी दिलाने के लिए आश्वस्त किया.

घेराव के वक़्त स्व. चंद्रकांत जी पाठक के परिवार के सदस्य, युवासेना शहर युवाध्यक्ष अक्षय मेश्राम, योगेश न्यायखोर, संजय राऊत, छगन सोनवणे, पंकज लांजेवार, सोनू झा, प्रकाश सोनटक्के, सोनू मिश्रा, नरेंद्र ठाकरे, महेश चौधरी, लक्ष्मीकांत कोल्हे, लोकेश शाहू आदि प्रमुखता से उपस्थित थे.

Advertisement

– राजीव रंजन कुशवाहा

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.