Published On : Thu, Aug 2nd, 2018

फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखता है ये करोड़पति प्रोड्यूसर, विद्या बालन से की थी तीसरी शादी

Advertisement

फिल्म प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम है। सिद्धार्थ फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। वो डिजनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैं। साल 2017 में उन्होंने डिजनी छोड़ दी और अपनी प्रोडक्शन हाउस कंपनी ‘रॉय कपूर फिल्म्स’ स्टार्ट किया। उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

सिद्धार्थ का जन्म 2 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई जी.डी. सोमानी मेमोरियल स्कूल से की। इस दौरान वो स्कूल के हेड ब्वॉय थे। सिद्धार्थ ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से की। उसके बाद उन्होंने एमबीए की पढ़ाई जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से पूरी की।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सिद्धार्थ एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी मां सलोमी रॉय पूर्व मिस इंडिया रह चुकी हैं। साथ ही वो डांसर और स्टेज कोरियोग्राफर भी थीं। सिद्धार्थ के दो भाई आदित्य रॉय कपूर और कुणाल रॉय कपूर बतौर एक्टर बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

सिद्धार्थ रॉय कपूर ने पहली शादी अपनी बचपन की दोस्त आरती बजाज से की जो ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई। इसके बाद उन्होंने टीवी प्रोड्यूसर कविता के साथ शादी की वो भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। सिद्धार्थ ने तीसरी शादी विद्या बालन से पंजाबी और तमिल रीति रिवाजों के साथ की थी। इस शादी में दोनों के करीबी और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

Advertisement

कहा जाता है विद्या बालन और सिद्धार्थ की पहली मुलाकात फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के दौरान हुई थी। यहां फिल्म मेकर करण जौहर ने दोनों की पहली मुलाकात करवाई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों दोस्त बने और बाद मेें यही दोस्ती प्यार में बदल गई। फिल्मों की बात करें तो सिद्धार्थ ने अभी तक कई सफल फिल्मों का निर्माण किया है, जिनमें ‘नो वन किल्ड जेसिका’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘बर्फी’, ‘हीरोइन’,’ काई पो चे’, ‘हैदर’, ‘दंगल’ और ‘जग्गा जासूस’ है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.