Published On : Fri, Apr 6th, 2018

Video: अवैध साहूकारी करनेवाले वरोरा शहर के प्रतिष्ठित सिद्दार्थ ढोके के घर और ऑफिस पर सहकार विभाग का छापा

Advertisement


नागपुर: चंद्रपुर जिले के वरोरा के नामचीन रियल इस्टेट विक्रेता सिद्दार्थ ढोके के भीम नगर स्थित घर और ऑफिस प्रणय मालमत्ता व्यवहार प्रतिष्ठान पर अवैध साहूकारी के खिलाफ सहकार विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा. भद्रावती के एक किसान ने इसकी शिकायत करने की वजह से यह मामला सामने आया है. किसी भी तरह का साहूकारी का लायसेंस न होने पर भी जमीन गिरवी रखकर उसकी बिक्री करने की शिकायत सहकार विभाग को मिलने की वजह से यह रेड मारी गयी.

विगत वर्षो से कलम 420 के अंतर्गत सिद्दार्थ ढोके पर आपराधिक मामले दर्ज है. इसके अंतर्गत सहकार पथक को महत्वपूर्ण कागजात मिलने के कारण आगे की जांच चंद्रपुर में की जाएगी. जरूरतमंद किसानों की जमीन हड़पने की घटनाएं पिछले कुछ वर्षो में वरोरा शहर में हो रही थी. जरूरतमंद किसानों को कम दर पर खेत गिरवी रखने की बात कही जाती थी और उसपर बिक्री कर देते थे और किसान जब पैसे जमा करने के लिए इसके पास आता था तो ज्यादा रकम मांगी जाती थी. इतनी रकम नहीं होने के कारण मुद्दत ख़त्म होने पर वह जमींन हड़प ली जाती थी. इस तरह के बोगस डॉक्युमेंट्स सहकार पथक को सिद्दार्थ ढोके के ऑफिस और घर से मिले है. आगे की कार्रवाई के लिए सहकार विभाग ने पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर कार्रवाई करने की बात सहकार अधिकारी सुनील नवघरे ने दी. इस घटना के बाद अवैध सावकारी करनेवालो में सनसनी मच गयी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.